फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP/UK Lekhpal Recruitment 2021: शुरू हो चुकी है लेखपाल के लिए भर्ती प्रक्रिया, जानिए क्या आवेदन की अंतिम तारीख

सार

उत्तराखंड राज्य में लेखपाल और पटवारी के पदों पर भर्ती प्रक्रिया की शुरुआत हो चुकी है अनुमान है कि जल्द ही यूपी अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा भी राज्य में लेखपाल के खाली पड़े हजारों पदों के लिए इस भर्ती का ऐलान कर दिया जाएगा।   
विज्ञापन
junior engineer, uksssc, pitcul, upcl - फोटो : file photo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इन दिनों लेखपाल और पटवारी के सैकड़ों पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है जिसके लिए आवेदन की शुरुआत बीते 22 जून से कर दी गई थी। इस भर्ती में 366 पद पटवारी व 174 पद लेखपाल के शामिल हैं जिनकी कुल संख्या 513 के करीब है। ऐसे में अगर आप भी उत्तराखंड राज्य में लेखपाल और पटवारी बनने का सपना देख रहे हैं तो आपका यह सपना अब जल्द ही पूरा हो सकता है। बता दें कि उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग यानी (UKSSSC) ने बीते कुछ दिनों पहले ही राज्य में लेखपाल और पटवारी के पाँच सौ से भी ज्यादा पदों पर में भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के लिए इसकी सूचना अपनी वेबसाइट पर एक आधिकारिक नोटिफिकेशन के द्वारा जारी कर दिया था इस ऑफिशियल नोटिफिकेशन में बताया गया था कि 22 जून से आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत हो जाएगी जिसमें उम्मीदवारों के पंजीकरण की आखिरी तारीख 5 अगस्त और फीस जमा कर अंतिम रूप से फॉर्म को फाइनल सब्मिट करने की तारीख 7 अगस्त सुनिश्चित की गई है। इस बारे में और अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए अभ्यर्थी UKSSSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर विज़िट कर सकते हैं। इसके साथ ही इस परीक्षा की तैयारी के लिए सफलता के फ्री कोर्स से जुड़ सकते हैं।

कब तक जारी हो सकता है यूपी में लेखपाल का नोटिफिकेशन 

आपको बता दें कि उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की तर्ज पर जल्द ही उत्तर प्रदेश सबऑर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन कमीशन (UPSSSC) भी राज्य में लेखपाल के पदों पर भर्ती प्रक्रिया की शुरुआत करने की तैयारी कर रहा है इसके लिए आयोग ने जल्द से जल्द भर्ती से संबंधित सभी तैयारियां पूरी कर आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर सकता है। इसके अलावा यह भी अनुमान लगाया जा रहा है कि आयोग PET का रिजल्ट घोषित करने के बाद ही लेखपाल भर्ती की शुरुआत कर सकता है। इस पूरी प्रक्रिया में करीब सितंबर माह तक का समय लग सकता है। 

कैसे करें घर बैठे फ्री में PET की तैयारी 

अगर आप UPSSSC-PET में शामिल हो रहे हैं तो आप Safalta  द्वारा चलाए जा रहे फ्री Safalta Class के साथ इस बचे हुए समय में कंप्लीट रिवीजन और प्रैक्टिस कर सकते हैं। यहां सभी प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे UPSI, UP-ASI, PET. CTET, UPTET, पॉलिटेक्निक, NDA/NA, CDS, AFCAT समेत लगभग एग्जाम की दिल्ली की बेस्ट फैकल्टी द्वारा लाइव क्लासेस के साथ तैयारी कराई जा रही है। इसके अलावा उम्मीदवार आज ही नीचे दिए Safalta  द्वारा चलाए जाने वाले इस खास बैच को भी ज्वॉइन कर सकते हैं जहां और भी बहुत मुहैया कराया जा रहा है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें