फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP TGT Exam: 36 जिलों में आज से यूपी टीजीटी परीक्षा शुरू, 8.68 लाख अभ्यर्थी पंजीकृत, करीब 50% हुए उपस्थित

Wed, 03 Jun 2026 10:23 AM IST
Akash Kumar जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

UP TGT Exam: 3,539 पदों के लिए 8.68 लाख से अधिक अभ्यर्थी आज से यूपी टीजीटी परीक्षा देंगे। परीक्षा 3 और 4 जून को 36 जिलों के 614 केंद्रों पर निर्धारित है। अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र जारी हो चुके हैं, जिसे उन्हें केंद्र पर साथ लेकर जाना होगा। 
विज्ञापन
UP TGT 202 Exam - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP TGT Exam: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने विज्ञापन संख्या 01/2022 के तहत होने वाली प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (TGT) भर्ती परीक्षा का आगाज आज से कर दिया है। परीक्षा दो दिन (3 और 4 जून को) प्रदेशभर में 36 जिलों में स्थित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जानी है। अभ्यर्थियों के के प्रवेश पत्र पहले ही जारी कर दिए गए थे।

3 फोटो और आईडी की 1 फोटो जरूर रखें

प्रयागराज में शिक्षक और केंद्र अधीक्षक विश्वनाथ मिश्रा ने कहा, "हर उम्मीदवार को अपने साथ एक आईडी, मूल आईडी और एडमिट कार्ड रखना होगा। यह निर्देश दिया गया है कि परीक्षार्थी अपने साथ 3 फोटो और आईडी की 1 फोटो जरूर रखें, ताकि किसी भी समस्या की स्थिति में बात की जा सके। किसी भी तरह की इलैक्ट्रॉनिक डिवाइस साथ लेकर जाएं। शासन-प्रशासन पूरी तरह से चौकस है।"

कड़ी निगरानी में परीक्षा

परीक्षा की निगरानी के लिए अत्याधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है। एआई आधारित एकीकृत नियंत्रण कमांड कक्ष से इसकी निगारानी की जा रही है। 

विज्ञापन

3,539 पदों के लिए होगी परीक्षा

आयोग द्वारा आयोजित की जा रही इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (TGT) के कुल 3,539 रिक्त पदों को भरा जाना है। इन पदों के लिए राज्यभर से बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। आयोग के अनुसार भर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिए कुल 8,68,531 उम्मीदवारों ने आवेदन पत्र जमा किए हैं।

36 जिलों में बनाए गए 614 परीक्षा केंद्र

आवेदकों की भारी संख्या को देखते हुए परीक्षा आयोजन की व्यापक तैयारियां की गई हैं। परीक्षा के सुचारु संचालन के लिए उत्तर प्रदेश के 36 जनपदों में कुल 614 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं। आयोग का उद्देश्य है कि सभी अभ्यर्थियों को व्यवस्थित और पारदर्शी माहौल में परीक्षा देने का अवसर मिल सके।
विज्ञापन

3 और 4 जून को दो पालियों में परीक्षा

टीजीटी भर्ती परीक्षा का आयोजन 3 जून और 4 जून 2026 को किया जाएगा। दोनों दिनों में परीक्षा दो अलग-अलग पालियों में संपन्न होगी। पहली पाली सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक चलेगी, जबकि दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। आयोग ने विषयवार, तिथिवार और पालीवार विस्तृत कार्यक्रम अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें