36 जिलों में आयोजित होगी परीक्षा
टीजीटी परीक्षा आगरा, मथुरा, अलीगढ़, हाथरस, अयोध्या, सुल्तानपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, बरेली, बस्ती, संतकबीरनगर, बांदा, चित्रकूट, बहराइच, गोंडा, देवरिया, गोरखपुर, जालौन, झांसी, कानपुर देहात, कानपुर नगर, लखनऊ, रायबरेली, गाजियाबाद, मेरठ, भदोही, मिर्जापुर, मुरादाबाद, रामपुर, प्रतापगढ़, प्रयागराज, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, जौनपुर और वाराणसी समेत विभिन्न जिलों में आयोजित की जाएगी।
विषयवार परीक्षा कार्यक्रम जारी
3 जून 2026 की पहली पाली में सामाजिक विज्ञान, शारीरिक शिक्षा, विज्ञान और उर्दू विषय की परीक्षा होगी। वहीं दूसरी पाली में हिंदी, गणित, कृषि और संगीत गायन विषय शामिल हैं।
4 जून 2026 की पहली पाली में अंग्रेजी, गृह विज्ञान, जीव विज्ञान और संगीत वादन की परीक्षा आयोजित होगी। दूसरी पाली में संस्कृत, वाणिज्य और कला विषय की परीक्षा कराई जाएगी।
30 मई से डाउनलोड होंगे एडमिट कार्ड
आयोग ने बताया कि परीक्षा जनपद की अंतिम सूचना 23 मई 2026 से आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी जाएगी। अभ्यर्थी वेबसाइट पर जाकर अपने परीक्षा केंद्र से संबंधित जानकारी देख सकेंगे।
इसके साथ ही आयोग ने स्पष्ट किया है कि प्रवेश पत्र 30 मई 2026 से वेबसाइट के माध्यम से डाउनलोड किए जा सकेंगे। बिना वैध प्रवेश पत्र के किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी।