फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPTET 2021: तय समय पर आयोजित हो रहा है यूपी टेट लेकिन इस बार बरती जाएगी अतिरिक्त सावधानी

Fri, 21 Jan 2022 11:43 AM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative

सार

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा अपने तय समय पर आयोजित हो रही है। यह परीक्षा पहले 28 नवंबर 2021 को आयोजित की जानी थी लेकिन इसका पेपर लीक हो जाने की वजह से इसे रद्द कर दिया गया था।
 
विज्ञापन
TET 2021 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में  उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 23 जनवरी को आयोजित हो रही है। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच भी इस परीक्षा को तय समय पर सभी कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए आयोजित किया जाएगा। UPTET 2021 में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थियों का एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। यह परीक्षा पहले 28 नवंबर 2021को आयोजित की जानी थी। लेकिन, इसका पेपर लीक हो जाने की वजह से इसे रद्द कर दिया गया था और अब इसे 23 जनवरी 2022 को आयोजित किया जा रहा है। अगर आपने भी UPTET या किसी अन्य शिक्षक पात्रता परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदन किया है तो बचे हुए समय में इनके रिवीजन और बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता के FREE UPTET EBook- Download Now की सहायता ले सकते हैं।

इस बार रहेगी काफी सख्ती:

28 नवंबर 2021 को आयोजित होने वाले UPTET का पेपर लीक हो जाने के बाद इसे रद्द कर दिया गया था। पेपर लीक की वजह से दुबारा आयोजित होने जा रही इस परीक्षा में कोई गड़बड़ ना हो,इसलिए इस बार परीक्षा में काफी सख्ती बरती जाएगी। दरअसल विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बार परीक्षा के लिए प्रश्नपत्र व ओएमआर शीट बैग की सील खोले जाने के समय वीडियो रिकार्डिंग करवाई जाएगी। हर पाली के लिए अलग-अलग स्टेटिक मजिस्ट्रेट होंगे। पेपर शुरू करने से पांच मिनट पहले टेस्ट बुकलेट की सील तोड़ी जाएगी। साथ ही अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड पर दिए गए सभी दिशानिर्देशों का पालन करना होगा।

काफी संख्या में अभ्यर्थी लेंगे हिस्सा:

UPTET 2021 के दोनों पेपर्स को मिलाकर इसमें तकरीबन 21 लाख अभ्यर्थी हिस्सा लेंगे। कोरोना महामारी के बीच अभ्यर्थियों की इतनी बड़ी संख्या के लिए परीक्षा आयोजित करना UPBEBके लिए काफी बड़ी चुनौती है। इसके सफल आयोजन के लिए परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में थर्मल स्कैनर और हैंड सेनेटाइजर की व्यवस्था की जाएगी। साथ ही अभ्यर्थियों को उचित दूरी पर बैठाया जाएगा और परीक्षा केंद्रों पर सभी अभ्यर्थियों को सख्ती से कोविड प्रोटोकॉल का पालन करना होगा।

सफलता के साथ अपनी तैयारी को बनाएं बेहतर:

UPTET या अन्य किसी शिक्षक पात्रता परीक्षा में शामिल हो रहे अभ्यर्थी सफलता के कोर्स की मदद से परीक्षा के लिए खुद को पूरी तरह से तैयार कर सकते हैं और सरकारी शिक्षक बनने के अपने सपने को पूरा कर सकते हैं। इसके अलावा अगर आप सरकारी नौकरी के लिए किसी और प्रतियोगी परीक्षा की भी तैयारी कर रहे हैं तो आपको एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाए जा रहे कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनना चाहिए। सफलता द्वारा इस वक्त रेलवे और SSC की विभिन्न भर्तियों के साथ ही यूपी लेखपाल तथा अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए कोर्स चलाए जा रहे हैं। आप सफलता ऐप डाउनलोड कर भी सफलता के कोर्सेस से जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री मॉक-टेस्ट, ई-बुक्स, करेंट अफेयर्स का भी लाभ उठा सकते हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें