फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPPRPB: सोशल मीडिया की अफवाहों से सावधान, SI परीक्षा की सही तारीख केवल बोर्ड की साइट पर

Sat, 07 Feb 2026 09:03 AM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

UP Police SI: यूपी पुलिस एसआई और समकक्ष पदों की परीक्षा 2025 को लेकर सोशल मीडिया पर अफवाहें चल रही हैं। बोर्ड ने साफ किया है कि केवल आधिकारिक साइट और एक्स हैंडल से ही सही जानकारी मिलेगी।
विज्ञापन
UP Police, यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UPPRPB: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने स्पष्ट किया है कि उप निरीक्षक नागरिक पुलिस और समकक्ष पदों की सीधी भर्ती-2025 परीक्षा के बारे में सोशल मीडिया पर जो अफवाहें फैल रही हैं, वे गलत और भ्रामक हैं। बोर्ड ने अभ्यर्थियों से अनुरोध किया है कि वे ऐसी खबरों पर ध्यान न दें।
विज्ञापन


दरअसल सोशल मीडिया पर एक नोटिस फैल रहा है जिसमें परीक्षा की तिथि 20 और 21 जून बताई जा रही है। बोर्ड ने इसे पूरी तरह से भ्रामक बताया है।

 

बोर्ड ने कहा है कि केवल 3 दिसंबर 2025 की उनकी विज्ञप्ति ही प्रामाणिक है। बोर्ड ने अभ्यर्थियों से अनुरोध किया है कि वे ऐसी अफवाहों पर ध्यान न दें।

परीक्षा से जुड़ी किसी भी प्रकार की प्रमाणिक और अद्यतन जानकारी केवल बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट (uppbpb.gov.in) और X (Twitter) हैंडल @upprpb से ही प्राप्त की जा सकती है। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे केवल इन स्रोतों से ही परीक्षा की तारीख और अन्य अपडेट जानें।
विज्ञापन

क्या है सही तारीख?

भर्ती बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 की लिखित परीक्षा दिनांक 8 जून 2026, 9 जून 2026 और 10 जून 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा अलग-अलग शिफ्ट में होगी। परीक्षा से जुड़ी विस्तृत जानकारी और दिशा-निर्देश केवल बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर दी जाएगी।

कितने पदों पर होगा चयन?

बोर्ड द्वारा आयोजित इस भर्ती के तहत कुल 32,679 कांस्टेबल पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। यह भर्ती अभियान राज्य की अलग-अलग पुलिस यूनिट्स में कर्मियों की कमी को पूरा करने के लिए शुरू किया गया है।
 
भर्ती के तहत नियुक्तियां विभिन्न यूनिट्स में की जाएंगी, जिनमें शामिल हैं: सिविल पुलिस, पीएसी (PAC), एसएसएफ (SSF), जेल वार्डर और माउंटेड पुलिस।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें