फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Police 2021: जानिए किस तारीख से कराई जाएगी यूपी पुलिस के जवानों की शारीरिक दक्षता परीक्षा, क्या है लेटेस्ट अपडेट

सार

यूपीपीआरपीबी ने उपनिरीक्षक/प्लाटून कमांडर/पीएसी के 1608 पदों पर प्रोन्नति के लिए आयोजित की जाने वाली शारीरिक दक्षता परीक्षा की तारीखों की घोषणा कर दी है। यह दक्षता परीक्षा 27 दिसंबर से 31 दिसंबर 2021 तक कराई जाएगी। 
 
विज्ञापन
UP Police SI Recruitment 2021 - फोटो : Self
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने 1608 उपनिरीक्षक सशस्त्र पुलिस, प्लाटून कमांडर और पीएसी के पदों पर पदोन्नति हेतु ज्येष्ठता के आधार पर कराई जाने वाली पात्र कर्मियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा की तिथियों का ऐलान कर दिया है। भर्ती बोर्ड द्वारा जारी किए नोटिस के मुताबिक, दक्षता परीक्षा के लिए  इन अभ्यर्थियों को 27 से 31 दिसंबर तक बुलाया जाएगा। इस परीक्षा में अभ्यर्थियों को 35 मिनट में 3.2 किलोमीटर की दौड़ पूरी करनी होगी। इस परीक्षा में शामिल न होने या बोर्ड के जरिए तय किए गए मानक को पूरा न कर पाने वाले अभ्यर्थियों को दूसरा मौका नहीं दिया जाएगा। कैंडिडेट्स अपना प्रवेश पत्र बोर्ड की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे। एडमिट कार्ड  पर ही परीक्षा की तिथि, समय और केंद्र का नाम दर्ज होगा। शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए अर्ह अभ्यर्थियों की सूची पीएसी की वाहिनियों को भेज दी गई है। इस बारे में और अधिक जानकारी के लिए कैंडिडेट्स भर्ती बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर विज़िट कर सकते हैं। इसके अलावा अगर आप किसी अन्य प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं और एग्जाम में पूछे जाने वाले करेंट अफेयर्स के सवालों की पक्की तैयारी करना चाहते हैं तो  ऐसे उम्मीदवारों के लिए सफलता डॉट कॉम की एक्सपर्ट टीम ने एक टेस्ट सीरीज तैयार की है। अभ्यर्थी इस निशुल्क मॉक टेस्ट सीरीज को दिए गए लिंक की मदद से FREE Current Affairs - Download Now  सब्सक्राइब कर सकते हैं और अपने किसी अन्य सरकारी नौकरी के एग्जाम की तैयारी को मजबूत बना सकते हैं।  

9,534 पदों के लिए हुई परीक्षा की कब जारी होगी आन्सर-की 

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) की ओर से यूपी एसआई समेत कई अन्य पदों पर आयोजित की जाने वाली भर्ती की लिखित परीक्षा (CBT) की आंसर-की जल्द ही बोर्ड की वेबसाइट पर जारी कर दी जाएगी। इस संबंध में बोर्ड अपनी वेबसाइट पर एक ऑफिशियल नोटिस भी जारी कर चुका है। ऐसे में उम्मीद लगाई जा रही है कि इस सप्ताह के अंत तक 9,534 पदों के लिए विभिन्न चरणों में कराए गए एग्जाम की उत्तरकुंजी जारी कर दी जाएगी, जिसे अभ्यर्थी भर्ती बोर्ड की वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर पाएंगे। 

लिखित परीक्षा के बाद अभी बाकी हैं इतने चरण  

यूपी पुलिस में एसआई समेत कई अन्य पदों पर होने वाली भर्ती में आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की 400 अंकों की ऑनलाइन लिखित परीक्षा 2 दिसंबर तक पूरी कराई जा चुकी है। इस एग्जाम में सफल होने के बाद अब उम्मीदवारों को शारीरिक मापदंड और शारीरिक दक्षता परीक्षा को पास करना होगा, जिसमें सफल अभ्यर्थियों को मेडिकल परीक्षण के लिए बुलाया जाएगा। 

करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी :

अगर आप SSC GD, UP SI, NDA & NA, UP लेखपाल या अन्य किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो उसे बेहतर बनाने के लिए आप सफलता के फ्री कोर्स से जुड़ सकते हैं। यहां एक्सपर्ट्स फैकल्टीज के मार्गदर्शन में चलाये जा रहे इन कोर्सेस में आपको स्टडी क्लासेज के साथ फ्री-मॉक टेस्ट और ई-बुक्स जैसी अन्य ढेरों सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप डाउनलोड करके भी जुड़ सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें