फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP SI Exam 2021: 9,534 पदों के लिए हुए एग्जाम की आन्सर-की जारी, अभ्यर्थी अब शुरु कर दें अपने अगले चरण की तैयारी

सार

यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने 9,534 पदों पर निकाली गई भर्ती के लिए तीन अलग-अलग फेजों में सफलतापूर्वक कराई गई परीक्षाओं की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। यह आन्सर-की बोर्ड की वेबसाइट पर 16 दिसंबर तक उपलब्ध रहेंगी।   
विज्ञापन
UP SI Recruitment 2021 - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस, प्लाटून कमांडर, पीएसी व अग्निशमन द्वितीय अधिकारी (पुरूष) के  9,534 पदों पर निकाली गई भर्ती के लिए विभिन्न चरणों में कराई जाने वाली लिखित परीक्षा की आन्सर-की जारी कर दी है। भर्ती बोर्ड ने इसकी सूचना अपनी वेबसाइट पर ऑफिशियल नोटोफिकेशन जारी कर सार्वजनिक तौर पर दे दी है। जारी नोटिस के अनुसार, सभी पालियों के प्रश्नपत्रों तथा उनकी उत्तर कुंजी बोर्ड की वेबसाइट पर दिनांक 10.12. 2021 से लेकर 16.12.2021 की रात्रि 12 बजे तक उपलब्ध रहेंगी। ऐसे में यदि किसी उम्मीदवार को इन आन्सर-की को लेकर कोई आपत्ति होती है तो ऑनलाइन माध्यम से 16 दिसंबर 2021 तक अपनी आपत्ति दर्ज करा सकता है। भर्ती बोर्ड इस प्रक्रिया को पूरा कराने के बाद जल्द ही इस परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर सकता है। इस लिखित परीक्षा में सफल होने के बाद सफल उम्मीदवारों को फिजिकल मापदंड के लिए बुलाया जा सकता है। इसलिए इस आर्टिकल में शारीरिक मानक परीक्षण से जुड़ी कुछ जरूरी बातें साझा की रही हैं जो अभ्यर्थियों के लिए काफी महत्वपूर्ण साबित हो सकती हैं। इसके अलावा इस बारे में और ज्यादा जानकारी के लिए कैंडिडेट्स यूपीपीआरपीबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑफिशियल नोटिफिकेशन देख सकते हैं। साथ ही सरकारी नौकरी के लिए कराई जाने वाली परीक्षाओं में पूछे जाने वाले करेंट अफेयर्स के सवालों की पक्की तैयारी करने के लिए अभ्यर्थी सफलता डॉट कॉम के जरिए चलाए जा रहे फ्री करेंट अफेयर्स बैच FREE Current Affairs - Download Now को सब्सक्राइब कर सकते हैं। 

PST में शामिल होने से पहले इन बातों की जांच कर लें 

यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड द्वारा 9,534 पदों पर निकाली गई भर्ती की लिखित परीक्षा में सफल होने वाले कैंडिडेट्स शारीरिक मानक परीक्षण के लिए बुलाया जा सकता है। ऐसे में इस मानक परीक्षा में जाने से पहले अभ्यर्थियों को भर्ती बोर्ड द्वारा तय किए गए शारीरिक मानक परीक्षण के मानकों की जांच अवश्य कर लेनी चाहिए। ताकि पीएसटी में शामिल होते समय उम्मीदवारों को किसी भी तरह की समस्या का सामना न करना पड़े। भर्ती बोर्ड द्वारा जारी किए गए नोटिफिकेशन के मुताबिक, सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग और अनुसूचित जाति के उम्मीदवारों की न्यूनतम ऊंचाई 168 सेमी होनी चाहिए। इसके अलावा अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों की न्यूनतम ऊंचाई 160 सेमी निर्धारित की गई है। साथ ही जहां सबइंस्पेक्टर महिला नागरिक पुलिस के सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग और अनुसूचित जाति के उम्मीदवारों की न्यूनतम लंबाई का मानक  152 सेमी रखा गया है, वहीं अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों की न्यूनतम लंबाई 147 सेमी तय है। इसके अलावा मानक परीक्षण के समय महिला कैंडिडेट्स का वजन कम से कम 40 किलोग्राम अनिवार्य रूप से होना चाहिए। पुरूषों में GEN/OBC/SC उम्मीदवारों के सीने की माप 79 सेमी और ST वर्ग के अभ्यर्थियों के सीने की माप 77 सेमी निर्धारित है। इसके अतिरिक्त सभी वर्गों के उम्मीदवारों के सीने का फुलाव कम से से कम 5 सेमी अनिवार्य रूप से फुलना चाहिए।      

लिखित परीक्षा के बाद अभी कितने चरण हैं बाकी  

यूपी पुलिस में एसआई समेत कई अन्य पदों पर होने वाली भर्ती में आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की 400 अंकों की ऑनलाइन लिखित परीक्षा 2 दिसंबर तक पूरी कराई जा चुकी है। इस एग्जाम में सफल होने के बाद अब उम्मीदवारों को शारीरिक मापदंड और शारीरिक दक्षता परीक्षा को पास करना होगा, जिसमें सफल अभ्यर्थियों को मेडिकल परीक्षण के लिए बुलाया जाएगा। 

क्या लिखित परीक्षा में लागू होगी नेगेटिव मार्किंग?  

यूपी पुलिस में एसआई समेत कई अन्य पदों पर होने वाली भर्ती में आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की 400 अंकों की ऑनलाइन लिखित परीक्षा 2 दिसंबर तक पूरी कराई जा चुकी है। इस एग्जाम में सफल होने के बाद उम्मीदवारों को शारीरिक मापदंड और शारीरिक दक्षता परीक्षा को पास करना होगा। बता दें कि दरोगा भर्ती की इस परीक्षा में किसी भी प्रकार की नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान नहीं है।  

कितना रहा था पिछली भर्ती में कटऑफ 

यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा वर्ष 2015 -16 में आयोजित की गई भर्ती की लिखित परीक्षा में शामिल होने वाले सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों का कटऑफ 332.91 रहा था। इसके अलावा जहां अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों का कटऑफ 321.25 था, वहीं अनुसूचित जाति के उम्मीदवारों का स्कोर 283.91 रहा था। जबकि अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों को परीक्षा में सफल होने के लिए 235.41 अंक लाने पड़े थे। ऐसे में कुछ एक्सपर्ट का मानना है कि पिछले बार की तुलना में इस बार यह कटऑफ स्कोर बढ़ सकता है। 

ऐसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की फ्री में  पक्की तैयारी : 

अगर आप SSC GD, UPSI, NDA & NA, UP लेखपाल या किसी अन्य प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं और उसे मजूबत बनाना चाहते है तो पक्की एवं बेहतर तैयारी करने के लिए आप सफलता के फ्री कोर्स से जुड़ सकते हैं। जहां एक्सपर्ट्स फैकल्टीज के मार्गदर्शन में चलाये जा रहे इन कोर्सेस में आपको स्टडी क्लासेज के साथ फ्री-मॉक टेस्ट और ई-बुक्स जैसी अन्य ढेरों सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। आप इन कोर्सेस से जुडने के लिए सफलता ऐप भी डाउनलोड कर सकते हैं। साथ ही डेली, वीकली और मंथली करेंट अफेयर्स की भी बिल्कुल निशुल्क तैयारी कर सकते हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें