उत्तर प्रदेश में सब इंस्पेक्टर (SI), प्लाटून कमांडर पीएसी और अग्निशमन द्वितीय के 9,534 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा 12 नवंबर से शुरू हो रही है जो दो दिसम्बर तक चलेगी। 9,534 पदों पर भर्ती के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) ने एक अप्रैल से 15 जून के बीच आवेदन मांगे थे। इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थियों के लिए आज एडमिट कार्ड जारी होने की उम्मीद है। परीक्षा के एडमिट कार्ड यूपी पुलिस की वेबसाइट http://uppbpb.gov.in/ पर जारी किए जाएंगे। एडमिट कार्ड का लिंक एक्टिव होते ही अभ्यर्थी अपना एसआई एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। यूपी पुलिस एसआई एडमिट कार्ड में परीक्षा के समय, केंद्र और पते के बारे में विवरण शामिल होगा। उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड के साथ एक वैलिड फोटो पहचान पत्र परीक्षा स्थल पर ले जाना होगा। परीक्षा यूपी के 13 क्षेत्रों के 92 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। निम्नलिखित सत्रों में परीक्षा के प्रत्येक दिन के लिए तीन बैच होंगे। सुबह नौ से 11 बजे, दोपहर 12.30 से 2.30 बजे और शाम 4.00 से 6.00 बजे तक परीक्षा होग। परीक्षा की समय़-सीमा दो घंटे की होगी।अगर आपने भी इस भर्ती के लिए आवेदन किया है तो आप UPPBPB की आधिकारिक वेबसाइट पर लगातार नजर बनाए रखें। इन बाकी बचे दिनों में इस परीक्षा के कम्पलीट रिवीजन के लिए आप सफलता के FREE UP Police SI Course - Join Now की सहायता ले सकते हैं।
यहाँ से करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी :
अगर आप SSC GD, UP SI, NDA&NA, UP लेखपाल या अन्य किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो पक्की एवं बेहतर तैयारी करने के लिए आप सफलता के फ्री कोर्स से जुड़ सकते हैं। एक्सपर्ट्स फैकल्टीज के मार्गदर्शन में चलाये जा रहे इन कोर्सेस में आपको स्टडी क्लासेज के साथ फ्री-मॉक टेस्ट और ई-बुक्स जैसी अन्य ढेरों सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप डाउनलोड कर भी जुड़ सकते हैं और साथ ही डेली करेंट अफेयर्स और वीकली, मंथली करेंट अफेयर्स का भी बिल्कुल फ्री में लाभ उठा सकते हैं।