फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबरी: आज इन पांच जिलों में लग रहा है रोजगार मेला, युवाओं के लिए नौकरी पाने का बेहतरीन अवसर

Tue, 17 Sep 2019 07:40 AM IST
Jaya Tripathi जॉब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश रोजगार मेले में शामिल होने वाले उम्मीदवार के लिए प्रतिदिन प्रदेश सेवायोजना कार्यालयों द्वारा निजी क्षेत्र में बेरोजगार उम्मीदवारों को नौकरी के अवसर प्रदान किए जाएंगे। ये रोजगार मेले प्रदेश के कुल 47 जिलों में आयोजित किए जा रहे हैं। आपको बता दें कि आज यानी 17 सितंबर, 2019 को उत्तर प्रदेश के पांच जिलों में रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। वे युवा जो नौकरी की तलाश कर रहे हैं। वे इस मेले के जरिए नौकरी पा सकते हैं। अगर आप रामपुर, गोरखपुर, सुल्तानपुर, गोण्डा, पीलीभीत के रहने वाले हैं। तो नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से अब भी पंजीकरण प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं। 

विज्ञापन


रोजगार मेला में केवल वही लोग हो सकते हैं।, जिन्होंने पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण / आवेदन किया हो। रोजगार पाने के इच्छुक युवा अपने साथ शैक्षणिक योग्यताओं के सभी मूल प्रमाणपत्रों, रोजगार कार्यालय का पंजीकरण कार्ड, कार्य अनुभव प्रमाणपत्र, प्रमाणपत्र की फोटो प्रतिलिपियों एवं तीन पासपोर्ट आकार के फोटो सहित रोजगार मेले में जाएं। नियोजक द्वारा उक्त सूची के आधार पर अपनी आवश्यकतानुसार अभ्यर्थियों को शॉर्ट लिस्ट किया जाएगा। इससे संबंधित अधिक जानकारी नीचे दी गर्ई स्लाइड से प्राप्त कर सकते हैं। 

 
प्रारंभ तिथि अंतिम तिथि जिला (यदि जिला स्तर है तो)     रोजगार मेले का स्थान
 
17/09/2019  17/09/2019  रामपुर    जिला सेवायोजन कार्यालय‚ रामपुर
17/09/2019  17/09/2019  गोरखपुर क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय गोरखपुर के पास- कचहरी बस स्टैंड
17/09/2019  17/09/2019  सुल्तानपुर  जिला सेवायोजन कार्यालय पयागीपुर, सुलतानपुर
17/09/2019  17/09/2019  गोण्डा क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय सिविल लाईन, गोण्डा
17/09/2019  17/09/2019  पीलीभीत  जिला रोजगार कार्यालय आईटीआई कैंपस,पीलीभीत 

पंजीकरण लिंक आगे दिए गए हैं-

विज्ञापन
विज्ञापन

ऑनलाइन आवेदन और समस्त जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

ये भी पढ़ें : NHM में सैंकड़ों पदों पर हो रही हैं भर्तियां, अगर है ये डिग्री तो मिलेगी बेहतरीन सैलरी

शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें