फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबरः उत्तर प्रदेश के 36 जिलों में शुरू हो रहा है रोजगार मेला, होगी नौकरियों की भरमार

Fri, 30 Aug 2019 05:46 PM IST
Jaya Tripathi जॉब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। उत्तर प्रदेश में नौकरियों की भरमार होने वाली है। यहां रोजगार मेला की शुरुआत होने जा रही है। इसके तहत प्रदेश सेवायोजना कार्यालयों द्वारा निजी क्षेत्र में बेरोजगार उम्मीदवारों को नौकरी के अवसर प्रदान किए जाएंगे। रोजगार मेला में देश की विभिन्न कंपनियां शामिल हो रही हैं। विभिन्न जिलों में बेरोजगार युवक-युवतियां अपनी योग्यतानुसार रोजगार मेले में शामिल हो सकते हैं।

विज्ञापन


आपको बता दें कि ये रोजगार मेला 31 अगस्त 2019 से शुरू होकर 04 सितंबर 2019 तक प्रदेश के कुल 36 जिलों में आयोजित होने वाला है। अगर उम्मीदवार लखीमपुर खीरी, एटा, गाजियाबाद, लखनऊ, ललितपुर, महाराजगंज, लखनऊ, प्रतापगढ, अयोध्या, जौनपुर, हरदोई, अलीगढ, चंदौली, सोनभद्र, मऊ, उन्नाव, बाराबंकी, कानपुर देहात, संत रविदास नगर, श्रावस्ती, रामपुर, कानपुर नगर, बुलंदशहर, बदांयू, आगरा, प्रयागराज, आजमगढ़, बरेली, झांसी, रायबरेली, बलरामपुर, सहारनपुर, मुरादाबाद, वाराणसी, मेरठ, फिरोजाबाद के रहने वाले हैं, तो वह आसानी से इस मेले में हिस्सा ले सकता है। रोजगार मेला में केवल वही लोग भाग ले सकेंगे, जिन्होंने पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण / आवेदन किया हो।

रोजगार पाने के इच्छुक युवा अपने साथ शैक्षणिक योग्यताओं के सभी मूल प्रमाणपत्रों, रोजगार कार्यालय का पंजीकरण कार्ड, कार्य अनुभव प्रमाणपत्र, प्रमाणपत्र की फोटो प्रतिलिपियों एवं तीन पासपोर्ट आकार के फोटो सहित रोजगार मेले में जाएं। नियोजक द्वारा उक्त सूची के आधार पर अपनी आवश्यकतानुसार अभ्यर्थियों को शॉर्ट लिस्ट किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

जानें, कब किस जिले में लगेगा रोजगार मेला

प्रारंभ तिथि अंतिम तिथि                        जिला (यदि जिला स्तर है तो) रोजगार मेले का स्थान
31/08/2019  31/08/2019 लखीमपुर खीरी आई.टी.आई राजापुर लखीमपुर खीरी 262701 उ.प्र
31/08/2019  31/08/2019 एटा जिला सेवायेाजन कार्यालय जिला पंचायत परिसर एटा
31/08/2019  31/08/2019 गाजियाबाद  जिला रोजगार कार्यालय, गाजियाबाद
31/08/2019 31/08/2019 लखनऊ क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय‚ 6 जगदीश चन्द्र बोस मार्ग‚ लालबाग‚ लखनऊ
30/08/2019   30/08/2019  ललितपुर जिला सेवायोजन कार्यालय गोविन्दनगर ललितपुर।
30/08/2019 30/08/2019 महाराजगंज जिला रोजगार कार्यालय, महराजगंज नियर-अमृतिया बाग
30/08/2019 30/08/2019 लखनऊ एजिस एस्सार हाउस, 16 मीराबाई मार्ग, लखनऊ 226001 यू.पी.
30/08/2019 30/08/2019 प्रतापगढ जिला सेवायोजन कार्यालय प्रतापगढ।
30/08/2019 30/08/2019 अयोध्या क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय परिसर अयोध्या
30/08/2019 30/08/2019 जौनपुर जिला सेवायोजन कार्यालय कैम्पस रासमण्डल जौनपुर।
30/08/2019 30/08/2019 हरदोई रोजगार कार्यालय हरदोई 
30/08/2019 30/08/2019 अलीगढ राजकीय आई०टी०आई० परिसर‚ अलीगढ
30/08/2019 30/08/2019 चंदौली राजकीय आई०टी०आई०‚ रेवसां‚ चन्दौली ।
30/08/2019 30/08/2019 सोनभद्र     जिला सेवायेाजन कार्यालय‚ खुशबू बाग नर्सरी रोड लोढी‚ सोनभद्र।
28/09/2019 28/09/2019 मऊ जिला रोजगार कार्यालय आईटीआई परिसर सहादतपुरा मऊ
20/09/2019 20/09/2019 उन्नाव जिला सेवायोजन कार्यालय आई०टी०आई० परिसर उन्नाव।
19/09/2019 19/09/2019 बाराबंकी जिला सेवायोजन कार्यालय‚ बाराबंकी
19/09/2019 19/09/2019 कानपुर देहात जिला सेवायोजन कार्यालय परिसर माती कानपुर देहात
 
18/09/2019 18/09/2019 संत रविदास नगर पुरानी कोलेक्ट्रेट बालीपुर ज्ञानपुर, भदोही (सन्त रविदास नगर )
18/09/2019 18/09/2019 श्रावस्ती राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान(आई०टी०आई०) मुख्यालय भिन्गा निकट जिला खेल कार्यालय जनपद श्रावस्ती।
17/09/2019 17/09/2019 रामपुर जिला सेवायोजन कार्यालय‚ रामपुर
13/09/2019 13/09/2019 कानपुर नगर क्षेत्रीय रोजगार विनिमय जी.एस.टी. रोड, कानपुर
13/09/2019 13/09/2019 बुलंदशहर     जिला रोजगार कार्यालय, विकास भवन के पास, बुलंदशहर।
12/09/2019 12/09/2019 बदांयू बैदामउ बैदिक विद्यापीठ महाविद्यालय डी०एम०रोड निकट सेवायोजन कार्यालय, बदॉयू
12/09/2019 12/09/2019 आगरा क्षेत्रीय रोजगार विनिमय, आगरा
12/09/2019 12/09/2019 प्रयागराज क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, प्रयागराज
10/09/2019 10/09/2019 आजमगढ़ राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान‚ हर्रा की चुँगी आजमगढ़
10/09/2019 10/09/2019 बरेली क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय सिविल लाइन, बरेली

09/09/2019
09/09/2019 झांसी क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय‚झाँसी
06/09/2019 06/09/2019 रायबरेली जिला सेवायोजन कार्यालय रायबरेली निकट– निरीक्षण भवन सिविल लाइन रायबरेली
05/09/2019 05/09/2019 बलरामपुर एम.एल.के.पी.जी कॉलेज, बलरामपुर
05/09/2019 05/09/2019 सहारनपुर क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय‚निकट विकास भवन‚ दिल्ली रोड‚सहारनपुर
05/09/2019 05/09/2019 मुरादाबाद क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय‚मुरादाबाद
04/09/2019 04/09/2019 वाराणसी उदय प्रताप कालेज‚ भोजूबीर‚ वाराणसी।
 
04/09/2019 04/09/2019 मेरठ क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय‚ कचहरी परिसर‚ मेरठ।
 
04/09/2019 04/09/2019   फिरोजाबाद         जिला सेवायोजन कार्यालय, सिविल लाइन, दबरई, फिरोजाबाद।

ऑनलाइन आवेदन और समस्त जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

ये भी पढ़ें : ऑनलाइन जॉब सर्विस होगी बंद, गूगल लेने जा रहा है बड़ा फैसला

शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 
इस खबर को अंग्रेजी में पढ़नें के लिए यहां क्लिक करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें