फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: प्राचार्य भर्ती का प्रवेश पत्र जारी, 24 सितंबर को होगी चयन परीक्षा, ऐसे करें डाउनलोड

Mon, 21 Sep 2026 06:28 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

UP Principal Exam 2026: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की प्राचार्य चयन परीक्षा 24 सितंबर को होगी। परीक्षा सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक एक पाली में लखनऊ के दो केंद्रों पर होगी। यूपीईएसएससी ने इस परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया जाता है।
 
विज्ञापन
Admit Card (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स (Adobe Stock)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP Principal Exam 2026: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने प्राचार्य चयन परीक्षा 2026 के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। जो भी अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन


आयोग के अनुसार प्राचार्य चयन परीक्षा (विज्ञापन संख्या-02/2026) का आयोजन 24 सितंबर 2026 को किया जाएगा। परीक्षा केवल एक पाली में होगी। परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए राज्य मुख्यालय लखनऊ में कुल दो परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।


विज्ञापन

24 सितंबर को होगी प्राचार्य चयन परीक्षा

आयोग की ओर से जारी सूचना के अनुसार प्राचार्य चयन परीक्षा 24 सितंबर को एक ही पाली में आयोजित होगी। परीक्षा का समय सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक निर्धारित किया गया है।
 
विवरण जानकारी
परीक्षा प्राचार्य चयन परीक्षा 2026
विज्ञापन संख्या 02/2026
परीक्षा तिथि 24 सितंबर 2026
परीक्षा का समय सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक
परीक्षा पाली एक
परीक्षा केंद्र राज्य मुख्यालय लखनऊ में 2 केंद्र

परीक्षा जनपद की अग्रिम सूचना जारी

आयोग ने बताया है कि परीक्षा जनपद की अग्रिम सूचना 14 सितंबर 2026 से वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी गई है। जिन अभ्यर्थियों ने इस विज्ञापन के तहत आवेदन किया है, वे आयोग की वेबसाइट के होमपेज पर दिए गए लिंक के माध्यम से परीक्षा जनपद की जानकारी देख सकते हैं। इसके लिए अभ्यर्थियों को मांगी गई जानकारी दर्ज करनी होगी। इसके बाद परीक्षा जनपद की अग्रिम सूचना स्क्रीन पर देखी जा सकेगी।

आज से डाउनलोड होगा एडमिट कार्ड

आयोग ने साफ किया है कि परीक्षा जनपद की अग्रिम सूचना 14 सितंबर को जारी की गई थी। अब अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र भी डाउनलोड कर सकते हैं। प्रवेश पत्र 21 सितंबर 2026 से आयोग की वेबसाइट के माध्यम से डाउनलोड किया जा सकता है।
विज्ञापन

एडमिट कार्ड के बिना नहीं मिलेगी परीक्षा में एंट्री

आयोग ने अभ्यर्थियों को जरूरी निर्देश देते हुए कहा है कि वैध प्रवेश पत्र के बिना परीक्षा में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसलिए अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उसे डाउनलोड कर लेना चाहिए और परीक्षा के दिन अपने साथ ले जाना होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें