फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी प्रिंसिपल 2026: यूपी के स्कूलों में 2600+ प्रधानाचार्य और प्रधानाध्यापकों की भर्ती, कौन कर सकता है आवेदन?

Sat, 24 Oct 2026 10:02 AM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में प्रिंसिपल और हेडमास्टर के 2,647 पदों पर भर्ती की घोषणा की है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख 22 नवंबर 2026 है। जानें पात्रता मानदंड समेत भर्ती की पूरी जानकारी...
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में शिक्षा विभाग के अंतर्गत प्रिंसिपल और हेडमास्टर के पदों पर नौकरी पाने का अवसर है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने प्रदेश के गैर-सरकारी सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में कुल 2,647 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किए हैं। इनमें प्रिंसिपल के 1,475 और हेडमास्टर के 1,172 पद शामिल हैं। आयोग ने दोनों पदों के लिए अलग-अलग विज्ञापन जारी किए हैं। आवेदन और ओटीआर की प्रक्रिया 23 अक्तूबर 2026 से शुरू हो चुकी है।

UP Principal-Headmaster Recruitment 2026: महत्वपूर्ण तारीखें

दिए गए भर्ती कार्यक्रम के अनुसार, ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 23 अक्तूबर 2026 से शुरू हो गई है।

 
कार्यक्रम तारीख
विज्ञापन जारी 23 अक्तूबर 2026
ऑनलाइन आवेदन शुरू 23 अक्तूबर 2026
आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख 22 नवंबर 2026
आवेदन में सुधार की अंतिम तारीख 25 नवंबर 2026
परीक्षा की संभावित/निर्धारित तारीख 7 जनवरी 2027

 

UP Principal-Headmaster Recruitment 2026: मुख्य जानकारी

विवरण जानकारी
भर्ती आयोग उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC)
विभाग उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा विभाग
पद प्रिंसिपल और हेडमास्टर
प्रिंसिपल विज्ञापन संख्या 08/2026
हेडमास्टर विज्ञापन संख्या 09/2026
कुल रिक्तियां 2,647
आवेदन का माध्यम ऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in

 

UP Principal-Headmaster Vacancy 2026: पदों का विवरण

आयोग की ओर से जारी विवरण के अनुसार, प्रिंसिपल और हेडमास्टर के पद बालक एवं बालिका विद्यालयों में भरे जाएंगे।

 
पद विज्ञापन संख्या बालक विद्यालय बालिका विद्यालय कुल पद
प्रिंसिपल 08/2026 1,318 157 1,475
हेडमास्टर 09/2026 1,037 135 1,172
कुल 2,355 292 2,647

 

UP Principal Eligibility 2026: प्रिंसिपल पद के लिए योग्यता

उपलब्ध भर्ती विवरण के अनुसार, प्रिंसिपल पद के लिए उम्मीदवारों को शैक्षणिक योग्यता के साथ निर्धारित शिक्षण या प्रशासनिक अनुभव की शर्तें पूरी करनी होंगी।

विज्ञापन

 

पात्रता का मानदंड विवरण
न्यूनतम आयु 30 वर्ष
अधिकतम आयु/सेवानिवृत्ति आयु 62 वर्ष
आयु की गणना 1 जुलाई 2026 के आधार पर
शैक्षणिक योग्यता मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कम से कम 50% अंकों के साथ मास्टर डिग्री
व्यावसायिक योग्यता एनसीटीई से मान्य बीएड की डिग्री
शिक्षण अनुभव कक्षा 9 से 12 तक पढ़ाने वाले मान्यता प्राप्त संस्थान में पीजीटी लेक्चरर या टीजीटी सहायक अध्यापक के रूप में कम से कम 4 वर्ष का अनुभव
वैकल्पिक अनुभव मान्यता प्राप्त हाईस्कूल में हेडमास्टर के रूप में कम से कम 4 वर्ष का प्रशासनिक अनुभव


कितनी उम्र वाले कर सकते हैं आवेदन?
दोनों पदों के लिए न्यूनतम आयु 30 वर्ष और 62 वर्ष की सेवानिवृत्ति आयु निर्धारित है। आयु की गणना 1 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी।

UP Principal-Headmaster Salary 2026: कितनी मिलेगी सैलरी?

इस भर्ती में पद के अनुसार अलग-अलग वेतन स्तर निर्धारित किए गए हैं।

 

पद पे लेवल वेतनमान
प्रिंसिपल लेवल-12 ₹78,800–₹2,09,200
हेडमास्टर लेवल-10 ₹56,100–₹1,77,500

 

कितना लगेगा आवेदन शुल्क?

अभ्यर्थी की श्रेणी प्रिंसिपल हेडमास्टर
सामान्य / OBC / EWS ₹2,000 ₹1,500
SC / ST ₹2,000 ₹1,500
दिव्यांग अभ्यर्थी (PwD) ₹2,000 ₹1,500

 

UP Principal-Headmaster Recruitment 2026: आवेदन कैसे करें?

अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन करने के लिए इन चरणों का पालन कर सकते हैं:

  1. आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाएं।
  2. प्रिंसिपल पद के लिए विज्ञापन संख्या 08/2026 या हेडमास्टर पद के लिए विज्ञापन संख्या 09/2026 चुनें।
  3. संबंधित भर्ती का नोटिफिकेशन खोलकर पात्रता और अनुभव की शर्तें पढ़ें।
  4. ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत, शैक्षणिक और अनुभव संबंधी जानकारी भरें।
  5. निर्देशों के अनुसार आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  6. संबंधित पद के लिए निर्धारित आवेदन शुल्क जमा करें।
  7. फॉर्म में दर्ज सभी जानकारियों की जांच करके आवेदन सबमिट करें।
  8. आवेदन की पुष्टि और शुल्क भुगतान की रसीद डाउनलोड करके सुरक्षित रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें