उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस, प्लाटून कमांडर, पीएसी व अग्निशमन द्वितीय अधिकारी (पुरुष) के 9,534 पदों पर निकाली गई भर्ती के लिए विभिन्न चरणों में कराई जाने वाली लिखित परीक्षा की आन्सर-की जारी की जा चुकी है। अनुमान लगाया जा रहा है कि जनवरी माह में इस परीक्षा का परिणाम भी जारी कर जल्द से जल्द भर्ती प्रक्रिया पूरी करा ली जाएगी। इन दिनों एग्जाम में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के मन में यह सवाल बना हुआ है कि इस लिखित परीक्षा का रिजल्ट आने के बाद न्यूनतम कितने प्रतिशत अंक लाने वाले कैंडिडेट्स को भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण के लिए पात्र माना जा सकता है। ऐसे में इस आर्टिकल में कुछ जानकारियां साझा की गई हैं जो उम्मीदवारों के लिए बेहद ही महत्वपूर्ण साबित हो सकती हैं। लेकिन उससे पहले आपको बता दें कि अगर आप किसी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं और उसमें पूछे जाने वाले करेंट अफेयर्स विषय मजबूत करना चाहते हैं तो ऐसे स्टूडेंट्स के लिए इन दिनों सफलता द्वारा FREE Current Affairs - Download Now कोर्स चलाया जा रहा है, जिसे उम्मीदवार केवल दिए गए लिंक की मदद से ज्वॉइन कर सकते हैं।
न्यूनतम कितने प्रतिशत लाने होंगे अंक
यूपीपीआरपीबी द्वारा सबइंस्पेक्टर (SI) समेत कई अन्य पदों पर कराई जाने वाली भर्ती के लिए जारी किए गए नोटिफिकेशन के मुताबिक, लिखित परीक्षा के प्रत्येक सब्जेक्ट में कम से कम 35 पर्सेंट व कुल 50 प्रतिशत अंक प्राप्त करने में विफल रहने वाले अभ्यर्थी भर्ती के अलगे चरण के लिए पात्र नहीं होंगे। अभ्यर्थी को यह अंक नॉर्मलाइजेशन के बाद हासिल करने होंगे। इस नियम को और अधिक स्पष्टता से समझने के लिए कैंडिडेट्स को भर्ती के लिए जारी की गई अधिसूचना को देख लेना चाहिए।
यह भी पढ़ें:
UP Police SI Salary 2022
UP Police Mock Test- Attempt Now
कैसे करें सरकारी नौकरी के एग्जाम की पक्की तैयारी
अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाए जा रहे कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस वक्त रेलवे की विभिन्न परीक्षाओं के साथ ही SSC, यूपी लेखपाल व अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की तुरंत कोर्स में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें। आप सफलता ऐप डाउनलोड कर भी सफलता से जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री मॉक-टेस्ट, ई-बुक्स, करेंट अफेयर्स का भी लाभ उठा सकते हैं।