वेबसाइट पर जारी हुआ PET एडमिट कार्ड
बोर्ड ने बताया है कि शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र डाउनलोड करने का लिंक उसकी आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर उपलब्ध करा दिया गया है। अभ्यर्थी अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि की मदद से लॉगिन कर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
बोर्ड ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे प्रवेश पत्र में दिए गए परीक्षा केंद्र, तिथि और समय के अनुसार परीक्षा में शामिल होना सुनिश्चित करें।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में परेशानी हो तो यहां करें संपर्क
यदि किसी अभ्यर्थी को प्रवेश पत्र डाउनलोड करने में किसी प्रकार की समस्या आती है, तो वह बोर्ड द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर 08064526231 पर संपर्क कर सकता है।
वेबसाइट पर नजर बनाए रखने की सलाह
भर्ती बोर्ड ने उम्मीदवारों से कहा है कि वे नवीनतम अपडेट और महत्वपूर्ण निर्देशों के लिए नियमित रूप से बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें। परीक्षा से संबंधित सभी सूचनाएं, दिशा-निर्देश और अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां केवल बोर्ड की वेबसाइट के माध्यम से ही जारी की जाएंगी।
गौरतलब है कि यह भर्ती अभियान उत्तर प्रदेश पुलिस में उप निरीक्षक (SI) नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों के कुल 4543 रिक्त पदों को भरने के लिए चलाया जा रहा है। पीईटी चरण में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए एडमिट कार्ड अनिवार्य दस्तावेज होगा।