फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP SI DV/PST Date: यूपी दारोगा भर्ती का डीवी-पीएसटी जून में, UPPRPB ने जारी की नई तिथि, कैलेंडर में करें नोट

Wed, 13 May 2026 09:05 PM IST
Akash Kumar जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

UP Police SI: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने एसआई भर्ती के डीवी/पीएसटी चरण की नई तिथियां जारी की हैं। अभिलेखों की संवीक्षा और शारीरिक मानक परीक्षण अब 15, 16 और 17 जून 2026 को प्रदेश के रिजर्व पुलिस लाइंस में आयोजित होंगे।
 
विज्ञापन
UP Police, यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP SI Physical Date OUT: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) ने उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 के अंतर्गत अभिलेखों की संवीक्षा तथा शारीरिक मानक परीक्षण (डीवी/पीएसटी) की निर्धारित तिथियों को लेकर महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। यह सूचना बोर्ड द्वारा मई 2026 में जारी की गई है।

विज्ञापन

नोट करें डीवी/पीएसटी की नई तिथि

बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि अपरिहार्य कारणों से अभिलेखों की संवीक्षा एवं शारीरिक मानक परीक्षण (डीवी/पीएसटी) की कार्यवाही मई 2026 के तृतीय सप्ताह के स्थान पर अब जून 2026 में आयोजित की जाएगी। यह प्रक्रिया प्रदेश के समस्त जनपदों में स्थित रिजर्व पुलिस लाइंस में कराई जाएगी।

जारी कार्यक्रम के अनुसार अभिलेखों की संवीक्षा एवं शारीरिक मानक परीक्षण के लिए 15 जून 2026 (सोमवार), 16 जून 2026 (मंगलवार) तथा 17 जून 2026 (बुधवार) की तिथियां निर्धारित की गई हैं। 

4,543 पदों पर होनी है भर्ती

उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 के अंतर्गत कुल 4543 पदों को भरे जाने की प्रक्रिया चल रही है। भर्ती संबंधी विज्ञप्ति 12 अगस्त 2025 को जारी की गई थी। इसके बाद 14 एवं 15 मार्च 2026 को संपन्न लिखित परीक्षा का परिणाम 7 मई 2026 को घोषित किया गया।

डीवी/पीएसटी के लिए रिक्तियों की संख्या से 2.7 गुना अभ्यर्थी योग्य

लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों में से अंकों की श्रेष्ठता तथा उत्तर प्रदेश सरकार की आरक्षण नीति के प्रावधानों के आधार पर श्रेणीवार विज्ञापित पदों के सापेक्ष लगभग 2.7 गुना अभ्यर्थियों को अभिलेखों की संवीक्षा एवं शारीरिक मानक परीक्षण के लिए आमंत्रित किया गया है।

परीक्षा से सात दिन पहले आएगा प्रवेश पत्र

बोर्ड ने अभ्यर्थियों को सूचित किया है कि उनका प्रवेश पत्र निर्धारित तिथि से लगभग सात दिन पूर्व बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा। अभ्यर्थी बोर्ड की वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। 
विज्ञापन

अभ्यर्थियों के लिए जरूरी निर्देश

साथ ही उन्हें प्रवेश पत्र में अंकित परीक्षा केंद्र पर निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित होना होगा। अभ्यर्थियों को अपने संबंधित मूल अभिलेख तथा मूल अभिलेखों की एक स्व-प्रमाणित प्रति भी साथ लानी होगी।

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने सभी अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे भर्ती प्रक्रिया से संबंधित महत्वपूर्ण सूचनाओं और निर्देशों के लिए नियमित रूप से बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट का अवलोकन करते रहें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें