फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Police SI: 12 जून से डाउनलोड कर सकेंगे दारोगा भर्ती के आवेदन पत्र की कॉपी, बोर्ड ने जारी की सूचना

Thu, 11 Jun 2026 07:28 PM IST
Akash Kumar जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

UP Police SI Recruitment: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने उप निरीक्षक (SI) भर्ती 2025 के अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। बोर्ड 12 जून 2026 से आवेदन पत्र की कॉपी डाउनलोड करने का लिंक उपलब्ध कराएगा। यह सुविधा डीवी और शारीरिक मानक परीक्षण में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए दी जा रही है।
 
विज्ञापन
UP Police, यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP Police SI Recruitment: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 के अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण नोटिस जारी किया है। बोर्ड ने बताया है कि भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण में शामिल होने वाले उम्मीदवार 12 जून 2026 से अपने आवेदन पत्र की प्रति डाउनलोड कर सकेंगे।

विज्ञापन


यह सूचना उन अभ्यर्थियों के लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण है, जिन्हें दस्तावेज सत्यापन (DV) और शारीरिक मानक परीक्षण (PST) में शामिल होना है।

15 जून से शुरू होगी डीवी और पीएसटी प्रक्रिया

बोर्ड द्वारा जारी नोटिस के अनुसार उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 के अंतर्गत अभिलेखों की संवीक्षा और शारीरिक मानक परीक्षण (PST) की प्रक्रिया प्रदेश के 75 जनपदों में 15 जून 2026 से शुरू की जाएगी।

इस प्रक्रिया में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र के साथ अन्य आवश्यक दस्तावेजों के अलावा आवेदन पत्र की प्रति भी परीक्षा स्थल पर लानी होगी।

आवेदन पत्र की प्रति नहीं होने की जानकारी बोर्ड को मिली थी

बोर्ड ने नोटिस में बताया है कि कई अभ्यर्थियों ने आवेदन पत्र की प्रति उपलब्ध न होने की समस्या से अवगत कराया था। इसी को ध्यान में रखते हुए उम्मीदवारों की सुविधा के लिए आवेदन पत्र डाउनलोड करने की व्यवस्था की गई है।

12 जून से वेबसाइट पर मिलेगा डाउनलोड लिंक

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि आवेदन पत्र की प्रति डाउनलोड करने का लिंक 12 जून 2026 को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाएगा।

इसके बाद उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र की कॉपी डाउनलोड कर सकेंगे और उसे डीवी तथा पीएसटी प्रक्रिया के दौरान प्रस्तुत कर सकेंगे।

कहां से डाउनलोड कर सकेंगे आवेदन पत्र?

अभ्यर्थी उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे वेबसाइट पर नियमित रूप से विजिट करते रहें ताकि भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी कोई भी महत्वपूर्ण सूचना छूट न जाए।

भर्ती बोर्ड ने जारी की महत्वपूर्ण सलाह

बोर्ड ने कहा है कि परीक्षा और भर्ती प्रक्रिया से संबंधित सभी महत्वपूर्ण सूचनाएं, दिशा-निर्देश और अपडेट केवल आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से जारी किए जाएंगे। इसलिए उम्मीदवार किसी भी अफवाह या अनधिकृत सूचना पर भरोसा न करें।
विज्ञापन

अभ्यर्थियों के लिए जरूरी बातें

  • डीवी और पीएसटी प्रक्रिया 15 जून 2026 से शुरू होगी।
  • आवेदन पत्र की प्रति साथ ले जाना जरूरी होगा।
  • आवेदन पत्र डाउनलोड करने का लिंक 12 जून 2026 को सक्रिय किया जाएगा।
  • भर्ती प्रक्रिया उत्तर प्रदेश के 75 जिलों में आयोजित होगी।
  • सभी नवीनतम सूचनाएं केवल यूपीपीआरपीबी की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होंगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें