Safalta.com/ UP Police SI Exam
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश पुलिस में दरोगा बनने का सपना देख रहे लाखों नौजवानों को यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने एक बार फिर से सुनहरा मौका दिया है। आपको बता दें कि हाल ही में UPPRPB ने सूबे के लाखों नौजवानो को उत्तर प्रदेश के पुलिस विभाग में उपनिरीक्षक (SI), प्लाटून कमांडर एवं पीएसी, अग्निशमन अधिकारी द्वितीय के पदों में भर्ती निकाल कर शामिल होने का अवसर दिया था जिसके लिए बीते कुछ दिनों पहले तक आवेदन प्रक्रिया जारी रही थी। इससे पहले साल 2016 में यूपी पुलिस में दरोगा भर्ती का आयोजन किया गया था जिसमें उप निरीक्षक (SI) के 2,400 पद जबकि कुल 2,701 पदों पर भर्तियां सम्पन्न हुई थीं वहीं इस साल 2021 में आयोजित की जाने वाली भर्ती में यूपी (SI) के 9,027 और कुल पदों की संख्या 9534 है ऐसे में उत्तर प्रदेश पुलिस में दरोगा बनने का सपना देख रहे नौजवानों के पास अपनी मंजिल को पाने का सुनहरा अवसर है। आपके इसी सपने को सच करने के उद्देश्य से आज हम आपको पिछली भर्ती में हिन्दी सब्जेक्ट में पूछे गए वो पाँच महत्वपूर्ण सवाल बताने जा रहे हैं जो इस बार यूपी (SI) की परीक्षा में फिर से पूछे जा सकते हैं। इसके अलावा यूपी SI भर्ती से जुड़ी अपडेट पाने या एडमिट के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए उम्मीदवार यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर विज़िट करते रहें।
हिन्दी विषय के वो पाँच प्रश्न महत्वपूर्ण प्रश्न-
1. दिए गए विकल्पों में से किस शब्द का बहुवचन ‘रचनाएं’ हैं?
क.रचना
ख.रचयिता
ग.रचनाना
घ.रचनाओं
2. इनमें से कौन सी कृति सूरदास की है?
क.साहित्य लहरी
ख.सूरसागर
ग.सूरसारावली
घ.सुंदर विलास
3. ‘निष्कवच’ उपन्यास किस लेखक की कृति है?
क.राजी सेठ
ख.शिवानी
ग.अमृता
घ.प्रीतम
4. ‘कितनी नावों में कितनी बार’ रचना को किस पुरस्कार से सम्मानित किया गया था?
क.देव पुरस्कार
ख.सरस्वती पुरस्कार
ग.व्यास सम्मान
घ.ज्ञानपीठ पुरस्कार
5. ‘जहां किसी की बात किसी और पुर डाल कर कही जायें’, वह कौन-सा अलंकार है?
क.अतिशयोक्ति
ख.असंगति
ग.दृष्टांत
घ.अन्योक्ति
इसी तरह से और अभी महत्वपूर्ण प्रश्नों को जानने व
यूपी एसआई भर्ती के लिखित परीक्षा की पक्की तैयारी और सभी विषयों के कंप्लीट रिवीजन के लिए आज ही
Safalta द्वारा चलाए जा रहे
फ्री Safalta Class ज्वॉइन कर सकते हैं और अपने बचे हुए समय में कंप्लीट रिवीजन और प्रैक्टिस कर सकते हैं जहां सभी प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे UPSI, UP-ASI, PET. CTET, UPTET, पॉलिटेक्निक, NDA/NA, CDS, AFCAT समेत लगभग एग्जाम की दिल्ली की बेस्ट फैकल्टी द्वारा लाइव क्लासेस के साथ तैयारी कराई जा रही है।