फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Economics Concept: क्या होती है क्रिप्टोकरेंसी, किस देश ने दी थी सबसे पहले मान्यता, दारोगा भर्ती में पूछे जा सकते हैं इससे जुड़े ये अहम सवाल

Sat, 30 Oct 2021 04:43 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative

सार

उत्तर प्रदेश के पुलिस विभाग में  सब-इंस्पेक्टर के 9,534 पदों को भरने के लिए तीन महीने पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी कराई गई थी। इसके लिए नवंबर से दिसंबर के बीच लिखित परीक्षा का आयोजन किया जा सकता है। 
 
विज्ञापन
कैसे अस्तित्व में आई क्रिप्टोकरेंसी? - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुनियाभर में क्रिप्टोकरेंसी का प्रसार लगातार बढ़ रहा है लेकिन अभी भी कई ऐसे देश हैं जिन्होंने क्रिप्टोकरेंसी को आधिकारिक तौर पर मान्यता नहीं दी है। इस डिजिटल मुद्रा पर कई देशों के बीच विचार-विमर्श लगातार जारी है। इस करेंसी का उपयोग फिलहाल 154 देशों में किया जा रहा है। विश्व के कई देशों ने इसे आधिकारिक रूप से अपनाया है लेकिन कई देश ऐसे भी हैं, जिन्होंने अभी तक इस डिजिटल मुद्रा पर पूरी तरह बैन लगा रखा है। अगर भारत की बात की जाए तो यहां भी फिलहाल इस पर सरकार का रुख स्पष्ट नहीं है। सरकार इसे रेगुलेट करने पर विचार कर रही है। ये विषय काफी समय से खूब चर्चा में है और इस मुद्रा से जुड़े कई सवाल सरकारी नौकरियों के लिए इस साल होने वाली विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जा सकते हैं। यहां हम आपको क्रिप्टोकरेंसी से जुड़ी कुछ सामान्य जानकारी आसान भाषा में समझाएंगे ताकि अगर आपकी परीक्षा में भी इससे जुड़े सवाल आएं तो आप बिलकुल भी कन्फ्यूज ना हों। आप इससे जुड़ी ज्यादा जानकारी और कई अहम सवाल व उनके जवाब सफलता डॉट कॉम द्वारा यूपी एसआई भर्ती की लिखित परीक्षा के लिए चलाए जा रहे FREE Onlince Courses- Join Now  को ज्वॉइन कर भी हासिल कर सकते हैं। 

 क्या है क्रिप्टोकरेंसी 

क्रिप्टोकरेंसी एक डिजिटल (वर्चुअल) करेंसी है। ये एक नेटवर्क पर आधारित डिजिटल एसेट का एक फॉर्म है जो कंप्यूटरों की एक बड़ी संख्या के बीच बंटा हुआ है। यह विकेंद्रित संरचना इसे सरकारी और केंद्रीय प्राधिकारियों के नियंत्रण के बाहर अस्तित्व बनाए रखने में सक्षम बनाती है। आज दुनिया में कई अलग-अलग प्रकार की क्रिप्टोकरेंसी मौजूद हैं। ये क्रिप्टोग्राफी द्वारा सिक्योर्ड होता है इसलिए कोई इसका दुरुपयोग नहीं कर सकता। क्रिप्टोकरेंसी की एक प्रमुख विशेषता ये है कि वो किसी देश की सरकार द्वारा जारी नहीं किए जाते हैं।

 किस देश ने दी थी सबसे पहले मान्यता 

 सेंट्रल अमेरिका में स्थित अल-साल्वाडोर, विश्व का सबसे पहला देश है जिसने क्रिप्टोकरेंसी को लीगल किया था। जानकारी के अनुसार, इस देश ने 9 जून 2021 को पहली बार क्रिप्टोकरेंसी से जुड़े बिटक्वॉइन लॉ पर सहमति जताई थी। 

 भारत में कब तक मिल सकती है मान्यता 

 एक मीडिया रिपोर्ट में छपी खबर के अनुसार, रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा है कि दिसंबर 2021 तक इस डिजिटल करेंसी को लेकर एक ट्रायल प्रोग्राम लॉन्च हो सकता है। अगर ये ट्रायल सफल रहा तो डिजिटल करेंसी को बड़े स्तर पर लॉन्च किया जा सकता है। 

 सफलता के साथ करें पक्की तैयारी

 प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की और बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता के कई खास बैच और फ्री कोर्सेस से जुड़ सकते हैं।  सफलता द्वारा इस वक्त NDA & NA, यूपी लेखपाल, SSC GD, यूपी SI समेत कई परीक्षाओं की तैयारी के लिए एक्सपर्ट फैकल्टीज के मार्गदर्शन में विशेष कोर्सेस चलाए जा रहे हैं। इन कोर्सेस से आप सफलता ऐप के जरिए भी जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री मॉक टेस्ट, करेंट अफेयर्स और ई-बुक्स जैसी अन्य सुविधाओं का भी लाभ उठा सकते हैं।  तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड कीजिए सफलता ऐप और अपनी तैयारी पक्की कीजिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें