कल जारी होगी सिटी स्लिप
भर्ती बोर्ड ने बताया कि अभ्यर्थी 06 मार्च 2026 से बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर अपने परीक्षा शहर/जिले की जानकारी देख सकेंगे। इसके लिए उम्मीदवारों को अपनी पंजीकरण संख्या और जन्मतिथि के माध्यम से लॉगिन करना होगा और District/City Information Slip डाउनलोड करनी होगी।
बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि यह स्लिप केवल परीक्षा शहर की अग्रिम जानकारी के लिए है, इसे एडमिट कार्ड नहीं माना जाएगा। इसका उद्देश्य अभ्यर्थियों को पहले से यह जानकारी देना है कि उनकी परीक्षा किस जिले में आयोजित होगी, ताकि वे समय रहते अपनी यात्रा और अन्य व्यवस्थाएं कर सकें।
14 और 15 मार्च को परीक्षा
जारी सूचना के अनुसार, यह भर्ती परीक्षा 14 और 15 मार्च 2026 को उत्तर प्रदेश के 75 जिलों के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा दोनों दिनों में दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 10:00 बजे से 12:00 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक आयोजित की जाएगी।

यूपी एसआई परीक्षा का एडमिट कार्ड कब आएगा?
भर्ती बोर्ड के अनुसार, एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से तीन दिन पहले जारी किए जाएंगे।
- 14 मार्च 2026 को होने वाली परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 11 मार्च 2026 को जारी होंगे।
- 15 मार्च 2026 की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 12 मार्च 2026 को उपलब्ध कराए जाएंगे।
अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी पंजीकरण संख्या और जन्मतिथि दर्ज करके प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। बोर्ड ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे परीक्षा से संबंधित सभी निर्देशों को ध्यान से पढ़ें और समय-समय पर जारी होने वाली आधिकारिक सूचनाओं पर नजर बनाए रखें।