फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Police SI Exam 2021: क्या यूपी एसआई की शारीरिक दक्षता परीक्षा में भी सफल उम्मीदवारों को मिलेंगे नंबर, जानिए क्या है पूरा नियम

सार

उत्तर प्रदेश में SI  समेत 9534 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की गई लिखित परीक्षा समाप्त होने के बाद अभ्यर्थियों को अपने रिजल्ट का इंतजार है। खबर है कि जल्द ही रिवाइज्ड आन्सर-की जारी करने के बाद परीक्षा परिणाम जारी कर दिया जाएगा।  
 
विज्ञापन
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा एसआई समेत कई अन्य पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का रिजल्ट जल्द ही जारी किया जा सकता है। हालांकि इससे पहले रिवाइज्ड आंसर-की जारी की जानी है। रिजल्ट और बाकी जानकारी के लिए परीक्षा में शामिल होने हुए कैंडिडेट्स को उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए। इस आर्टिकल में शारीरिक दक्षता परीक्षा से जुड़ी कुछ ऐसी जानकारियां साझा की गई हैं जो उम्मीदवारों के लिए बेहद ही महत्वपूर्ण साबित हो सकती हैं। वहीं, अगर आप किसी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं और उसमें पूछे जाने वाले करेंट अफेयर्स विषय मजबूत करना चाहते हैं तो आप इन दिनों सफलता द्वारा FREE Current Affairs - Download Now  कोर्स चलाया जा रहा है जिसे उम्मीदवार केवल दिए गए लिंक की मदद से ज्वॉइन कर सकते हैं। 

क्या पीईटी में सफल होने पर भी की जाएगी मार्किंग 

यूपी पुलिस की उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस (SI), प्लाटून कमांडर, पीएसी व अग्निशमन द्वितीय अधिकारी (पुरुष) के 9,534 पदों पर निकाली गई भर्ती की लिखित परीक्षा में सफल हो जाने के बाद अभ्यर्थियों को शारीरिक मापदंड, शारीरिक दक्षता परीक्षा व मेडिकल परीक्षण से होकर गुजरना होगा। इन दिनों कई अभ्यर्थियों के बीच एक सवाल काफी किया जा रहा है और वो ये है कि क्या पीईटी में भी मार्किंग सुविधा लागू होगी? ऐसे उम्मीदवारों को इस भर्ती के लिए जारी किए गए नोटिफिकेशन को जरूर देख लेना चाहिए। बोर्ड द्वारा जारी अधिसूचना में पहले ही स्पष्ट किया जा चुका है कि भर्ती प्रक्रिया के सभी चरणों में केवल लिखित परीक्षा के लिए अंक वितरण किए जाने हैं। इसके अलावा अन्य सभी स्टेप केवल क्वालिफ़ाइंग नेचर के ही होंगे। यानि पीईटी, पीएसटी, मेडिकल के लिए कैंडिडेट्स को कोई नंबर नहीं मिलेंगे।

कैसे करें सरकारी नौकरी के एग्जाम की पक्की तैयारी  

अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाए जा रहे कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस वक्त रेलवे की विभिन्न परीक्षाओं के साथ ही SSC, यूपी लेखपाल व अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की तुरंत कोर्स में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें। आप सफलता ऐप डाउनलोड कर भी सफलता से जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री मॉक-टेस्ट, ई-बुक्स, करेंट अफेयर्स का भी लाभ उठा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें