UP Police SI ASI Result: इतने उम्मीदवारों का हुआ चयन
सब-इंस्पेक्टर गोपनीय, पुलिस सहायक उपनिरीक्षक लिपिक और पुलिस सहायक उपनिरीक्षक लेखा भर्ती के तहत दस्तावेज सत्यापन और पीएसटी के माध्यम से कुल 4928 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। परिणाम के साथ ही बोर्ड ने उम्मीदवारों की भी सूची जारी की है जिनकी उम्मीदवारी विभिन्न कारणों से रद्द की गई है।
UP Police SI ASI Result: कब हुई थी परीक्षा?
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने इस भर्ती के तहत लिखित परीक्षा का आयोजन 4 दिसंबर 2021 और 5 दिसंबर 2021 को किया था। इस परीक्षा परिणाम में कुल 8830 उम्मीदवारों को दस्तावेजों के सत्यापन और पीएसटी राउंड के लिए चुना गया था। बता दें कि इस भर्ती के तहत कुल 1300 से अधिक पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाना है।
क्या होगा अगला चरण?
जिन उम्मीदवारों ने दस्तावेजों के सत्यापन और शारीरिक मानक परीक्षण में सफलता प्राप्त की है अब उन्हें बोर्ड की ओर से अगली प्रक्रिया कंप्यूटर टाइपिंग टेस्ट के लिए आमंत्रित किया जाएगा। इस चरण का आयोजन अगस्त के दूसरे हफ्ते में आयोजित किया जाएगा।