फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Police Bharti: यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड ने 2023 की विभिन्न भर्तियों के लिए जारी किया अहम अपडेट, देखें नोटिस

Fri, 28 Mar 2025 03:54 PM IST
शिवम गर्ग जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

Uttar Pradesh Police Recruitment: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड ने पुलिस विभाग में विभिन्न पदों की भर्ती परीक्षा का तरीका बदलने का एलान किया है। अब तक इन पदों के लिए परीक्षा ऑनलाइन आयोजित करने की योजना थी।
विज्ञापन
UP Police - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Uttar Pradesh Police Recruitment: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने पुलिस विभाग में विभिन्न पदों की भर्ती परीक्षा का तरीका बदलने का एलान किया है। शासन द्वारा जारी किए गए आदेश के अनुसार, यूपी पुलिस भर्ती 2023 के तहत कम्प्यूटर ऑपरेटर, पुलिस उपनिरीक्षक (गोपनीय), सहायक पुलिस उपनिरीक्षक (लिपिक) और प्रोग्रामर ग्रेड-2 के पदों के लिए आयोजित लिखित परीक्षा अब वस्तुनिष्ठ प्रकार की “ऑफलाइन” परीक्षा होगी। 

विज्ञापन

अब तक इन पदों के लिए परीक्षा ऑनलाइन आयोजित करने की योजना थी, लेकिन उत्तर प्रदेश शासन के 19 जून 2024 के आदेश के बाद यह निर्णय लिया गया है कि अब सभी भर्ती परीक्षाएं ऑफलाइन आयोजित की जाएंगी। बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, परीक्षा की तिथि और अन्य संबंधित विवरण प्रवेश पत्र के माध्यम से उम्मीदवारों को सूचित किए जाएंगे।

यहां पढ़ें तीनों नोटिस

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल से तीन ट्वीट करते हुए जानकारी दी। पहले ट्वीट में लिखा कि उ0प्र0 पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा पुलिस विभाग में कम्प्यूटर ऑपरेटर ग्रेड - ए के पदों पर सीधी भर्ती-2023 के सम्बन्ध में, उत्तर प्रदेश शासन द्वारा 19 जून 2024 के भर्ती परीक्षाओं संबंधी महत्वपूर्ण शासनादेश के क्रम में उक्त भर्ती की लिखित परीक्षा को वस्तुनिष्ठ प्रकार की “ऑनलाइन” परीक्षा के स्थान पर वस्तुनिष्ठ प्रकार की “ऑफलाइन” परीक्षा कराने का निर्णय लिया गया है। इस भर्ती की विज्ञप्ति दिनांक- 29/12/2023 के प्रस्तर – 4.1 में प्रावधानित लिखित परीक्षा को वस्तुनिष्ठ प्रकार की “ऑनलाइन” परीक्षा के स्थान पर वस्तुनिष्ठ प्रकार की “ऑफलाइन” परीक्षा पढ़ा जाएं। 

विज्ञापन

दूसरे ट्वीट में बोर्ड ने पुलिस उपनिरीक्षक (गोपनीय), पुलिस सहा0उ0नि0 (लिपिक) एवं सहायक पुलिस उ0नि0 (लेखा) के पदों पर सीधी भर्ती-2023 के सम्बन्ध में, उत्तर प्रदेश शासन द्वारा 19 जून 2024 के भर्ती परीक्षाओं संबंधी महत्वपूर्ण शासनादेश के क्रम में उक्त भर्ती की लिखित परीक्षा को वस्तुनिष्ठ प्रकार की “ऑनलाइन” परीक्षा के स्थान पर वस्तुनिष्ठ प्रकार की “ऑफलाइन” परीक्षा कराने का निर्णय लिया गया है। अतः इस भर्ती की विज्ञप्ति दिनांक- 28/12/2023 के प्रस्तर – 4.1 में प्रावधानित लिखित परीक्षा को वस्तुनिष्ठ प्रकार की “ऑनलाइन” परीक्षा के स्थान पर वस्तुनिष्ठ प्रकार की “ऑफलाइन” परीक्षा पढ़ा जाएं।



तीसरे और अंतिम ट्वीट में भर्ती बोर्ड ने लिखा कि उ0प्र0 पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा पुलिस विभाग में प्रोग्रामर ग्रेड -2 के पदों पर सीधी भर्ती-2023 के सम्बन्ध में, उत्तर प्रदेश शासन द्वारा 19 जून 2024 के भर्ती परीक्षाओं संबंधी महत्वपूर्ण शासनादेश के क्रम में उक्त भर्ती की लिखित परीक्षा को वस्तुनिष्ठ प्रकार की “ऑनलाइन” परीक्षा के स्थान पर वस्तुनिष्ठ प्रकार की “ऑफलाइन” परीक्षा कराने का निर्णय लिया गया है। अतः इस भर्ती की विज्ञप्ति दिनांक-29/12/2023 के प्रस्तर – 4.1 में प्रावधानित लिखित परीक्षा को वस्तुनिष्ठ प्रकार की “ऑनलाइन” परीक्षा के स्थान पर वस्तुनिष्ठ प्रकार की “ऑफलाइन” परीक्षा पढ़ा जाएं। 



परीक्षा की तिथि इत्यादि की जानकारी प्रवेश पत्र जारी करते हुए प्रदान की जाएगी। अद्यतन जानकारी के लिए बोर्ड की वेबसाईट - http://uppbpb.gov.in का अवलोकन करते रहें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें