पुलिस विभाग में नौकरी का सपना देख रहे नौजवानों के पास एक सुनहरा अवसर है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने हाल ही में UP पुलिस सब इंस्पेक्टर के 9,534 और ASI के 1,329 पदों समेत कुल 10,863 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। UP SI की भर्ती में सब-इंस्पेक्टर, प्लाटून कमाण्डर, पीएसी एवं अग्निशमन द्वितीय अधिकारी और ASI भर्ती में उप-निरीक्षक (गोपनीय), पुलिस सहायक उप-निरीक्षक (लिपिक) और उप-निरीक्षक (लेखा) के पद शामिल हैं। इनके लिए आवेदन करने वाले प्रत्येक वर्ग के अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 21 और अधिकतम 28 वर्ष तय की गई है। जबकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट दी जाएगी। इस भर्ती में उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा और फिजिकल टेस्ट के आधार पर चयनित किया जाएगा। जो लोग इस परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं और इसमें कोई मदद पाना चाहते हैं वो इस लिंक पर क्लिक कर
safalta.com से जुड़ सकते हैं और घर बैठकर अपनी तैयारी को पक्का कर सकते हैं।
आवेदन की महत्वपूर्ण तारीखें:-
UP Police Sub Inspector (SI) - 1 अप्रैल 2021 से 30 मई 2021 तक
UP Police Assistant Sub Inspector (ASI) - 15 मई 2021 से 15 जून 2021 तक
अक्सर उम्मीदवार इस बात को लेकर कंफ्यूज रहते हैं कि SI और ASI की जिम्मेदारियों में क्या अंतर होता होगा। आइए पहले इसे समझ लेते हैं।
SI की भूमिका:
● पुलिस कांस्टेबल और बाकी स्टाफ को ड्यूटी अलॉट करना
● अपराध को रोकना
● आपराधिक मामलों की जांच करना और उनकी रिपोर्ट को उच्च अधिकारियों को देना
● आपराधिक मामलों को कोर्ट में पेश करना
ASI की भूमिका:
वे उम्मीदवार जिनका चयन ASI क्लर्क पद के लिए होगा उन्हें पुलिस विभाग के ऑफिस में दस्तावेजों से जुड़े काम करने होंगे। वहीं, ASI अकाउंट्स पद के लिए चयनित उम्मीदवारों को लेखा कार्य से संबंधित सभी जिम्मेदारियां निभानी होंगी।
कितना अलग है SI और ASI का एग्जाम पैटर्न
यूपी पुलिस SI और ASI भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा के लिए लगभग समान विषयों की तैयारी करनी होगी, लेकिन ASI के लिए अभ्यर्थियों को कंप्यूटर और करेंट अफेयर्स विषय की अधिक तैयारी करनी होगी, जबकि उन्हें मूलविधि/ संविधान विषय नहीं पढ़ना होगा।
क्या एक अभ्यर्थी कर सकता है दोनों भर्तियों के लिए आवेदन?
जी हाँ, वे युवा जो UP SI और UP ASI भर्ती में मांगी गई समस्त योग्यताओं को पूरी कर रहे हों, ऐसे सभी उम्मीदवार दोनों भर्तियों के लिए अलग-अलग आवेदन कर सकते हैं।
घर में सुरक्षित रहकर करें परीक्षा की पक्की तैयारी
अगर आप UP Police SI या UP Police ASI भर्ती के लिए आवेदन कर रहे हैं तो
Safalta.com आपको अपनी तैयारी जारी रखने में मदद कर सकता है। यूपी पुलिस SI और ASI की तैयारी के लिए नए कोर्सेज 10 मई से शुरू हो रहे हैं जहां आपको दिल्ली के अनुभवी शिक्षकों के मार्गदर्शन में तैयारी करने का मौका मिलेगा, 200 घंटे से भी ज्यादा की स्टडी क्लासेस, 100 से भी अधिक पीडीएफ नोट्स, लाइव क्लास में डाउट्स पूछने की सुविधा, स्पेशल क्वेश्चन-आन्सर सेशन्स व् प्रैक्टिस सेशंस और साप्ताहिक फ्री मॉक टेस्ट की सीरीज जैसी कई सुविधाएं मिलेंगी तो देर किस बात की अभी कोर्स ज्वॉइन करें इसके लिए बस आपको इस लिंक पर क्लिक कर
https://www.safalta.com/up-police-si हमारे स्पेशल कोर्सेस से जुड़ना होगा।