उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में कॉन्स्टेबल तथा फायरमैन के रिक्त पड़े हजारों पदों पर भर्ती के लिए जल्द ही नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) ने कॉन्स्टेबल तथा फायरमैन के रिक्त पड़े 26,382 पदों पर भर्ती के लिए तैयारी शुरू कर दी है। इस भर्ती के आयोजन के लिए अभी परीक्षा एजेंसी के चयन की प्रक्रिया चल रही है और इसके लिए कंपनियों से 15 मार्च तक टेंडर जमा करने को कहा गया था। टेंडर भरने की प्रक्रिया पूरी होने के बाद यह उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही परीक्षा एजेंसी का चयन किया जा सकता है। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक परीक्षा एजेंसी का चयन होते ही बोर्ड इस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर सकती है। अभ्यर्थियों को इस भर्ती से जुड़े अपडेट्स के लिए UPPBPB की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए। वहीं, अगर आप भी इस भर्ती में हिस्सा लेने जा रहे हैं और इसके लिए आयोजित की जाने वाली लिखित परीक्षा की तैयारी करना चाहते हैं तो आप सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाए जा रहे UP Police EBook PDF- FREE Download Here से जुड़कर इसकी कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं।
आरक्षित पदों की संख्या का क्या होगा गणित :
उत्तर प्रदेश में आयोजित होने वाली कॉन्स्टेबल भर्ती में राज्य के नियमों के अनुसार अनुसूचित जाति (SC) को 21 प्रतिशत, अनुसूचित जनजाति (ST) को 02 प्रतिशत, अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) को 27 प्रतिशत और आर्थिक रूप से पिछड़ा वर्ग (EWS) को 10 प्रतिशत आरक्षण का लाभ दिया जा सकता है। इस हिसाब से देखा जाए तो कॉन्स्टेबल के 26,210 पदों पर होने वाली भर्ती में SC श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए 5504 सीटें, ST श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए 524 सीटें, OBC श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए 7076 सीटें और EWS श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए 2621 सीटें आरक्षित हो सकती हैं। फायरमैन के 172 पदों पर होने वाली भर्ती में भी अभ्यर्थियों को इसी फॉर्मूले के आधार पर आरक्षण का लाभ मिल सकता है।
क्या होगा कट ऑफ का गणित :
उत्तर प्रदेश में आयोजित की गई पिछली कॉन्स्टेबल भर्ती में अनारक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए कट ऑफ 185.3465 मार्क्स, अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 172.3272 मार्क्स, अनुसूचित जाति के अभ्यर्थियों के लिए 145.3909 मार्क्स तथा अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों के लिए 114.1932 मार्क्स गया था। कॉन्स्टेबल की वर्तमान भर्ती में रिक्तियों की संख्या पिछली भर्ती की तुलना में कम है लेकिन इसमें आवेदकों की संख्या कम होने की कोई उम्मीद नहीं है। इसलिए यह अनुमान लगाया जा रहा है कि वर्तमान कॉन्स्टेबल भर्ती में हर श्रेणी के अभ्यर्थियों का कट ऑफ पिछली भर्ती की तुलना में 10 से 12 मार्क्स अधिक रह सकता है।
यूपी कॉन्स्टेबल परीक्षा में पक्के करें 74 अंक
आगे पढ़ें