यूपी पुलिस में असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (ASI) की आवेदन प्रक्रिया शुरू होने का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। आपको बता दें कि कल यानी एक जून से सब-इंस्पेक्टर (कॉन्फिडेंशियल), असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (क्लर्क) और असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (अकाउंट्स) के कुल 1,329 पदों पर आवेदन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इससे पहले आवेदन प्रक्रिया 15 मई से शुरू होने वाली थी जिसे उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने कोरोना की वजह से अभ्यर्थियों को अपने सर्टिफिकेट्स बनाने में हो रही परेशानी को देखते हुए 15 दिनों के लिए आगे बढ़ा दिया गया था। इच्छुक अभ्यर्थी अधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in के जरिए 1 जून से 30 जून 2021 तक आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा अभ्यर्थी भर्ती और परीक्षा से जुड़ी ज्यादा जानकारी इस लिंक के जरिए
आवेदन शुरू होने की तारीख-1 जून 2021
आवेदन की अंतिम तारीख-30 जून 2021
फीस जमा करने की अंतिम तारीख-30 जून 2021
आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तारीख-30 जून 2021
कुल पद:
सब-इंस्पेक्टर (कॉन्फिडेंशियल), पुलिस सहायक उपनिरीक्षक (क्लर्क) और पुलिस सहायक उपनिरीक्षक (अकाउंट्स) लेवल के कुल 1,329 पदों को भरा जाएगा।
आयु सीमा:
इन पदों के लिए 21 से 28 साल के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। जबकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट दी जाएगी।
शैक्षिक योग्यता:
किसी भी विषय से स्नातक होना जरूरी है। इसके अलावा अभ्यर्थियों को कम्प्यूटर पर हिन्दी/अंग्रेजी टाइपिंग की जानकारी और किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कंप्यूटर में ओ लेवल पास होना चाहिए।
Safalta.com के साथ करें परीक्षा की तैयारी
अगर आप भी पुलिस अफसर बनने का सपना देख रहे हैं तो इसके लिए आपको आज से ही अपनी तैयारी को और बेहतर बनाने में जुट जाना चाहिए। इसके लिए अभ्यर्थी
www.safalta.com के खास यूपी पुलिस ASI उमंग बैच
https://www.safalta.com/up-police-si-asi-umaang-2-0-batch को ज्वॉइन कर सकते हैं जहां आपको मिलती हैं 220 घंटे से भी ज्यादा की स्टडी क्लासेस, 100 से भी अधिक पीडीएफ स्टडी मैटेरियल। साथ ही यहां आपको अपडेट रखने के लिए स्पेशल करेंट अफेयर्स के यूट्यूब चैनल की सुविधा भी दी जाती है तो देर किस बात की अभी कोर्स से जुड़कर अपनी पक्की तैयारी शुरू करें और पुलिस अफसर बनने का अपना सपना पूरा करें।