5000 परिचालकों की भर्ती
उत्तर प्रदेश परिवहन निगम में परिचालक के रूप में की जाने वाली यह भर्ती महिला उम्मीदवारों के लिए है। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार 5000 महिला अभ्यर्थियों की संविदा परिचालक के रूप में भर्ती की जाएगी। गौरतलब है कि यह भर्ती संविदा के आधार पर की जाएगी।
गृह जनपद में ही होगी नियुक्ति
सरकार ने महिला अभ्यर्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए निर्देश दिए हैं कि उनका गृह जनपद के डिपो में ही नियुक्ति की जाएगी। परिवहन मंत्री ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया के तहत 08 अप्रैल से 17 अप्रैल 2025 तक विभिन्न शहरों में रोजगार मेले आयोजित किए जाएंगे। रोजगार मेले का कार्यक्रम इस प्रकार है:
- 08 अप्रैल: गाजियाबाद, अलीगढ़, बरेली, अयोध्या, वाराणसी
- 11 अप्रैल: मेरठ, इटावा, हरदोई, देवीपाटन, आजमगढ़
- 15 अप्रैल: सहारनपुर, झांसी, कानपुर, चित्रकूटधाम, बांदा, प्रयागराज
- 17 अप्रैल: नोएडा, आगरा, मुरादाबाद, लखनऊ, गोरखपुर
इच्छुक अभ्यर्थी परिवहन निगम की वेबसाइट upsrtc.com. पर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगी।
इसके अलावा, सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घोषणा की थी कि अप्रैल में यूपी पुलिस में दरोगा, सिपाही, जेल वार्डर, कंप्यूटर ऑपरेटर, रेडियो सहायक परिचालक और लेखा एवं गोपनीय संवर्ग के कुल 28,138 पदों पर सीधी भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
UP Police Bharti: अप्रैल में अंत में जारी होगी विज्ञप्ति
घोषणा के बाद ही यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड ने अपनी तैयारी शुरू कर दी। अप्रैल माह के अंत तक इन पदों पर सीधी भर्ती की प्रक्रिया शुरू करने के लिए विज्ञप्ति जारी की जाएगी, जिसके बाद लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इस भर्ती के तहत दरोगा, सिपाही, जेल वार्डर, कंप्यूटर ऑपरेटर, रेडियो सहायक परिचालक और लेखा एवं गोपनीय संवर्ग के कुल 28,138 पदों को भरा जाएगा।
बोर्ड ने आरक्षी नागरिक पुलिस के 60,244 पदों पर सीधी भर्ती की प्रक्रिया हाल ही में संपन्न की है। बीते दिनों मुख्यमंत्री ने घोषणा की थी कि पुलिस में जल्द 30 हजार भर्तियां और की जाएंगी।