फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Police Exam 2021: आखिर पुलिस की वर्दी का रंग खाकी ही क्यों होता है, क्या है इसके पीछे की बड़ी वजह

सार

पुलिस किसी भी राज्य की आंतरिक सुरक्षा और शांति बनाए रखने वाली पहली इकाई होती है जिसके कंधों पर प्रदेश की कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी होती है।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस किसी भी राज्य की आंतरिक सुरक्षा और शांति बनाए रखने वाली पहली इकाई होती है जिसके कंधों पर प्रदेश की कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी होती है। कोई भी त्यौहार हो, दिन हो या रात पुलिस हमारी सुरक्षा के लिए हमेशा मुस्तैद रहती है। आमतौर पर हम पुलिस की पहचान उनकी खाकी वर्दी से कर लेते हैं। लेकिन क्या अभी आपने सोचा है कि आखिर पुलिस की वर्दी का रंग खाकी ही क्यों होता है। आज हम आपको इस बात के पीछे का कारण बताएंगे। इसके साथ ही पुलिस परीक्षा की तैयारी के लिए सफलता के फ्री कोर्स से जुड़ सकते हैं।

खाकी रंग की क्यों होती है पुलिस की वर्दी  

लगभग सभी लोगों को ये अच्छे से पता है कि भारतीय पुलिस की वर्दी खाकी रंग की होती है लेकिन उनमें महज कुछ ही लोगों को पता होगा कि इसका रंग खाकी क्यों होता है। माना जाता है कि जब भारत में ब्रिटिश हुकूमत का राज हुआ करता था तब  पुलिस सफेद कलर की वर्दी पहनती थी लेकिन कई बार लम्बी ड्यूटी के दौरान वो जल्दी गन्दी भी जाती थी जिससे पुलिस कर्मी भी परेशान होते थे। ऐसे में कई बार पुलिस के लोग अपनी वर्दी की गंदगी को छुपाने के लिए अपनी यूनिफॉर्म को विभिन्न रंगों में रंगना शुरू कर देते थे। इस प्रकार से उनकी वर्दी अलग-अलग रंगों में दिखने लगी थी। इस समस्या से निपटने के लिए अंग्रेजी अधिकारियों ने परेशान होकर पुलिस की सफेद वर्दियों में खाकी रंग की डाई तैयार करवाना शुरू कर दिया क्योंकि खाकी रंग हल्का पीला और भूरे रंग का मिश्रण है। इसलिए उन्होंने पहले चाय के पत्ती का पानी और फिर कॉटन फैब्रिक कलर को डाई की तरह इस्तेमाल किया जिसके कारण उनकी वर्दी खाकी रंग की हो गई थी। इसके अलावा खाक का हिंदी में शाब्दिक अर्थ भी मिटटी का रंग होता है। इस खाक रंग की डाई लगाने के बाद पुलिस की वर्दी पर धूल मिटटी और दाग कम नजर आने लगे और तभी से पुलिस के जवानों को खाकी वर्दी दी जाने लगी थी।

अब करें फ्री में पक्की तैयारी 

अगर आप भी किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं और अपनी तैयारी को मजबूत बनाने के लिए किसी तरह की मदद चाहते हैं तो आपको भी हजारों प्रतियोगी स्टूडेंट्स की तरह आज ही Safalta द्वारा चलाई जा रही फ्री Class को ज्वॉइन कर लेना चाहिए और अपने एग्जाम का कंप्लीट रिवीजन व प्रैक्टिस शुरू कर देनी चाहिए जहां सभी प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे UPSI, UP-ASI, PET, CTET, UPTET, पॉलिटेक्निक, NDA/NA, CDS, AFCAT समेत लगभग एग्जाम की दिल्ली की बेस्ट फैकल्टी द्वारा लाइव क्लासेस के साथ तैयारी कराई जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें