उत्तर प्रदेश में सिपाही नागरिक पुलिस के 25,000 से अधिक पदों पर जल्द ही भर्तियों का आयोजन किया जाने वाला है। सूत्रों के मुताबिक मिली जानकारी के हिसाब से यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड ने इन पदों पर भर्ती आयोजित किए जाने का प्रस्ताव राज्य सरकार के संबंधित अधिकारियों को भेज दिया है। सरकार की ओर से मंजूरी मिलते ही भर्ती बोर्ड जल्द से जल्द इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत कर देगा। यूपीपीआरपीबी ने इस भर्ती से जुड़ी लगभग सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। बता दें कि सिपाही भर्ती में आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को चार चरणों से होकर गुजरना पड़ता है। इसमें लिखित परीक्षा, शरीरिक दक्षता परीक्षा, शारीरिक मापदंड, व मेडिकल परीक्षण प्रक्रिया शामिल होती है। इन सभी चरणों में सफल होने के बाद उम्मीदवारों की अंतिम योग्यता सूची बनाई जाती है। मेरिट लिस्ट में जिन अभ्यर्थियों का नाम शामिल किया जाता है उन्हीं उम्मीदवारों को पुलिस आरक्षी के पदों पर अंतिम रूप से चयनित माना जाता है। इस भर्ती से जुड़ी अन्य किसी भी तरह की लेटेस्ट जानकारी पाने के लिए उम्मीदवारों को यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ऑफ़िशियक वेबसाइट पर विज़िट करते रहना चाहिए। इसके अलावा अगर अभ्यर्थी फेज-2 या फेज-3 के अंतगर्त होने वाले यूपीएसआई एग्जाम में शामिल होने जा रहे हैं तो सफलता डॉट कॉम के जरिए डिजाइन की गई फ्री मॉक टेस्ट सीरीज को सबस्क्राइब कर सकते हैं। इस निशुल्क सीरीज के लिए उम्मीदवारों को केवल FREE UP Police SI Course - Join Now दिए गए लिंक पर क्लिक करना होगा।
चयन के बाद किस ग्रेड-पे के हिसाब से मिलता है वेतन
यूपी पुलिस में आरक्षी पदों पर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को ग्रेड-पे -2000 रुपये के हिसाब से वेतनमान दिया जाता है। इसके अनुसार यूपी नागरिक पुलिस के सिपाही को प्रशिक्षण के दौरान न्यूनतम 21700 रुपये प्रतिमाह मासिक वेतन के रूप में दिया जाता है। ट्रेनिंग पूरी करने के पश्चात कम से कम 1 वर्ष का सेवाकाल पूरा कर चुके उम्मीदवारों को यात्रा किराया भत्ता, मकान किराया भत्ता, मेडिकल सुविधा आदि राज्य सरकार की द्वारा लागू किए जाने वाले सभी सुविधाओं का लाभ दिया जाता है।
यहाँ से करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी :
अगर आप SSC GD, UP SI, NDA & NA, UP लेखपाल या अन्य किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो पक्की एवं बेहतर तैयारी करने के लिए आप सफलता के फ्री कोर्स से जुड़ सकते हैं। एक्सपर्ट्स फैकल्टीज के मार्गदर्शन में चलाये जा रहे इन कोर्सेस में आपको स्टडी क्लासेज के साथ फ्री-मॉक टेस्ट और ई-बुक्स जैसी अन्य ढेरों सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप डाउनलोड करके भी जुड़ सकते हैं और साथ ही डेली करेंट अफेयर्स और वीकली, मंथली करेंट अफेयर्स का भी बिल्कुल फ्री में लाभ उठा सकते हैं।