किस जिले में कब होगी पीईटी?
पीईटी की निर्धारित तारीखों का विवरण इस प्रकार है:
| विवरण |
निर्धारित तारीख |
| शारीरिक दक्षता परीक्षा |
1 से 7 अक्तूबर 2026 |
| मुरादाबाद, मेरठ और गाजियाबाद में परीक्षा |
1 से 8 अक्तूबर 2026 |
| मुरादाबाद, गाजियाबाद और मेरठ के लिए रिजर्व-डे |
8 अक्तूबर 2026 |
| अन्य जिलों के लिए रिजर्व-डे |
7 अक्तूबर 2026 |
यानी अधिकांश जिलों में परीक्षा 1 से 7 अक्तूबर के बीच होगी, जबकि मुरादाबाद, मेरठ और गाजियाबाद में परीक्षा 8 अक्तूबर तक चल सकती है।
कितनी किमी की लगानी होगी दौड़?
- शारीरिक दक्षता परीक्षा में पुरुष उम्मीदवारों को 25 मिनट के भीतर 4.8 किलोमीटर की दौड़ पूरी करनी होगी।
- महिला उम्मीदवारों को 14 मिनट के भीतर 2.4 किलोमीटर की दौड़ पूरी करनी होगी।
निर्धारित समय सीमा के अंदर दौड़ पूरी नहीं करने वाले उम्मीदवार भर्ती प्रक्रिया के लिए पात्र नहीं माने जाएंगे। परीक्षा में निर्धारित मानक हासिल नहीं करने वाले उम्मीदवारों को दोबारा मौका नहीं दिया जाएगा।