फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Police Constable Recruitment 2022: कितने वर्षों के बाद होने जा रही है यूपी पुलिस में कॉन्स्टेबल भर्ती, जानिए किन उम्मीदवारों को मिलेगा आवेदन का मौका

सार

उत्तर प्रदेश के पुलिस विभाग में आरक्षी नागरिक पुलिस के 26,210 और फायरमैन के 172 पदों पर भर्ती आयोजित की जाएगी। पुलिस भर्ती बोर्ड द्वारा जल्द ही इस भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर आवेदन की शुरुआत की जा सकती है।   
विज्ञापन
up police - फोटो : @ghaziabadpolice
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश पुलिस में नौकरी का सपना देखने वाले युवाओं के लिए खुशखबरी है क्योंकि प्रदेश में जल्द ही 26,382 पदों पर भर्ती होने वाली है। इन जवानों को भर्ती करने के लिए यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने प्रतियोगी परीक्षाओं का कार्य करने वाली पात्र एजेंसियों से टेंडर मंगाए हैं। टेंडर प्रक्रिया की जानकारी को सार्वजनिक करते हुए भर्ती बोर्ड द्वारा अपनी वेबसाइट पर एक नोटिस जारी किया गया है। जारी नोटिस में ये साफ कर दिया गया है कि पुलिस विभाग जल्द ही 26210 आरक्षी नागरिक पुलिस व फायरमैन के 172 पदों पर भर्ती आयोजित करने जा रहा है। यूपीपीआरपीबी को इस भर्ती के लिए राज्य सरकार की ओर से मंजूरी भी मिल चुकी है। इस भर्ती में अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा, फिजिकल फिटनेस, शारीरिक मापदंड व मेडिकल परीक्षण के बाद किया जाएगा, जिसकी सम्पूर्ण जानकारी भर्ती के लिए जारी किए जाने वाले नोटिफिकेशन में साझा कर दी जाएगी। हालांकि नोटिफिकेशन कब तक जारी किया जाएगा इस बारे में अभी तक कोई भी आधिकारिक सूचना सामने नहीं आई है। इसलिए इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थियों को यूपीपीआरपीबी की वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी होगी। इसके अलावा अगर कोई उम्मीदवार यूपी पुलिस सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा की घर बैठे तैयारी करना चाहता है तो उसे तुरंत सफलता डॉट कॉम के UP Police Constable Batch को ज्वॉइन कर लेना चाहिए। इस स्पेशल कोर्स बैच में अभ्यर्थियों को लाइव क्लासेस, मॉकटेस्ट के साथ ही दिल्ली के अनुभवी शिक्षकों के जरिए डिजाइन किए गए खास पीडीएफ स्टडी नोट्स के माध्यम से एग्जाम को क्रैक करने की पूरी तैयारी कराई जाएगी। 

कितने साल के बाद होने वाली है आरक्षी भर्ती 

यूपी पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस के पदों पर लगभग चार वर्षों के बाद इतनी बड़ी संख्या में सीधी भर्ती आयोजित की जाएगी। इससे पहले साल 2018 में करीब 49,568 पदों पर भर्ती का आयोजन किया गया था, जिसमें सिविल पुलिस कॉन्स्टेबल के 31,360 व पीएसी के 18,208 पद शामिल थे। ऐसे में यह भर्ती पुलिस विभाग में नौकरी करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए काफी महत्वपूर्ण हो सकती है। इस भर्ती में बारहवीं पास अभ्यर्थियों को आवेदन करने का मौका दिया जाएगा। 

विज्ञापन

यह भी पढ़ें:    
कांस्टेबल सिलेबस- पढ़ें    
कांस्टेबल एलिजिबिलिटी: देखें    
कांस्टेबल मॉक टेस्ट: एटेम्पट करें    
वार्षिक करेंट अफेयर्स- डाउनलोड करें  

कितने अंकों की होगी लिखित परीक्षा 

उत्तर प्रदेश पुलिस में कॉन्स्टेबल भर्ती की चयन प्रक्रिया के अंतगर्त सबसे पहले 300 अंकों की लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। यह एग्जाम पेपर-पेन मोड यानी OMR शीट पर आधारित होगी। इसमें कुल प्रश्नों की संख्या 150 होती है जो सिपाही भर्ती के लिए निर्धारित पाठ्यक्रम के अनुसार अलग-अलग विषयों से पूछे जाते हैं। परीक्षा में पूछे जाने वाले सवालों का सही उत्तर देने वाले अभ्यर्थी को प्रति सवाल 2 नंबर प्रदान किए मिलेंगे, जबकि कैंडिडेट द्वारा किसी प्रश्न का गलत आन्सर दिए जाने पर एक-चौथाई अंक काटे भी जाएंगे। इसलिए अभ्यर्थी सफलता डॉट कॉम पर जाकर खास यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल बैच कोर्स को सबस्क्राइब करके अपनी तैयारी शुरू कर दें। ताकि परीक्षा के समय किसी भी सावल का जवाब गलत न हो।   

यूपी पुलिस में 26 हजार से ज्यादा पदों पर होंगी भर्तियां

आगे पढ़ें 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें