फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Police Constable Recruitment 2021: पुलिस विभाग में हो सकती है 25,000 सिपाहियों की भर्ती, जानें कब शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

सार

उत्तर प्रदेश के पुलिस विभाग द्वारा 25 हजार सिपाही पदों पर जल्द ही भर्ती आमंत्रित की जा सकती है। इसके लिए यूपीपीआरपीबी ने अपनी सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।    
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के पुलिस विभाग में नौकरी करने का सपना देख रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है क्योंकि प्रदेश में जल्द ही पुलिस की बंपर भर्ती निकलने वाली है। खबर है कि उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) की ओर 25,000 सिपाही (Constable Recruitment) पदों पर भर्ती कराई जा सकती है। इसके लिए पुलिस भर्ती बोर्ड ने राज्य सरकार को एक प्रस्ताव भी भेजा है। भर्ती बोर्ड को प्रदेश सरकार की ओर से हरी झंडी मिलते ही सिपाही भर्ती का ऑफिशियल रिक्रूटमेंट नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत कर दी जाएगी। वे प्रतियोगी महिला एवं पुरूष अभ्यर्थी जो यूपी पुलिस में कॉन्स्टेबल जवान बनाना चाहते हैं, उन्हें समय समय पर UPPRPB की आधिकारिक वेबसाइट पर विज़िट करते रहना चाहिए। इसके अलावा जो अभ्यर्थी इस भर्ती की लिखित परीक्षा की पक्की तैयारी करना चाहते हैं वे तुरंत सफलता डॉट कॉम के द्वारा चलाए जा रहे FREE UP Police Course को ज्वॉइन कर तैयारी की शुरुआत कर सकते हैं। 

न्यूनतम योग्यता व आयुसीमा 

यूपी पुलिस सिपाही भर्ती में न्यूनतम 18 वर्ष से अधिकतम 30 वर्षों के महिला एवं पुरूष उम्मीदवारों को मौका दिया जा सकता है। इस भर्ती में दसवीं, बारहवीं पास अभ्यर्थी शामिल होंगे। हालांकि इस बारे में और अधिक पुख्ता जानकारी के लिए सिपाही भर्ती के ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किए जाने का इंतजार करना होगा। 

जाने कब तक जारी हो सकती है अधिसूचना, क्या है लेटेस्ट अपडेट
विज्ञापन

आगे पढ़ें 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें