यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल पीईटी अनुसूची 2020: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के लिए शेड्यूल की घोषणा की है। अब यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) के लिए उपस्थित होने वाले सभी उम्मीदवार यूपी पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट यानी uppbpb.gov.in पर शेड्यूल को देख सकते हैं।
बता दें कि पुरुष उम्मीदवारों के लिए यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) 05 जनवरी 2020 को आयोजित की जाएगी। संगठन द्वारा जारी की गई अधिसूचना के अनुसार, ऐसे सभी पुरुष उम्मीदवार जो 31 दिसंबर 2019 को पीईटी के लिए उपस्थित नहीं हो पाए थे, 05 जनवरी 2020 को भाग ले सकते हैं।
ये भी पढ़ें- SBI में लगभग 8000 पद खाली, सैलरी मिलेगी लाखों में
यूपी पुलिस ने राज्य में यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। ध्यान दें कि यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST) और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) राउंड के लिए कुल 1,23,921 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया था।
कैसे देखें यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल पीईटी शेड्यूल 2020-
चरण 1 - सबसे पहले UPPRPB की आधिकारिक वेबसाइट www.uppbpb.gov.in पर जाएं।
चरण 2 - उसेक बाद होम पेज पर दिए गए लिंक फॉर रोल नंबर पीईटी वेन्यू पर क्लिक करें।
चरण 3 - जैसे ही आप क्लिक करेंगे वैसे ही आपके सामने एक नई विंडो खुलेगी।
चरण 4 - वहां आपको संबंधित लिंक मिलेगा।
चरण 5 - उसे डाउनलोड करें।
चरण 6 - भविष्य के लिए उम्मीदवार प्रिंट आउट भी ले सकते हैं।
अधिसूचना पढ़ने के लिए यहां
क्लिक करें...
शेड्यूल देखने के लिए यहां
क्लिक करें...
उम्मीदवारों को नई अपडेट के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) की आधिकारिक वेबसाइट पर समय समय पर जाना होगा।
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।