फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Police Constable Exam 2026: हर सही और गलत उत्तर का ऐसे लगाएं हिसाब, मार्किंग स्कीम से समझें फाइनल स्कोर

Sun, 21 Jun 2026 11:09 AM IST
Shahin Praveen जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

UPPRPB Police Answer Key 2026: उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी उत्तर कुंजी और मार्किंग स्कीम की मदद से अपने सही और गलत उत्तरों का मिलान कर आसानी से संभावित स्कोर का आकलन कर सकते हैं।
विज्ञापन
Exam - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UPPRPB: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) की ओर से कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी कर दी गई है, साथ ही सभी छह शिफ्टों के प्रश्न पत्र भी अभ्यर्थियों के लिए उपलब्ध करा दिए गए हैं। अब परीक्षा में शामिल उम्मीदवार उत्तर कुंजी और मार्किंग स्कीम की मदद से अपने सही और गलत उत्तरों का मिलान कर आसानी से अपना संभावित स्कोर निकाल सकते हैं।

स्कोर आकलन की प्रक्रिया

उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल परीक्षा में उम्मीदवार अपने स्कोर का आकलन उत्तर कुंजी और मार्किंग स्कीम के आधार पर आसानी से कर सकते हैं।

विज्ञापन


इस परीक्षा में अभ्यर्थियों को हर सही उत्तर के लिए निर्धारित अंक दिए जाते हैं, जबकि गलत उत्तर पर नेगेटिव मार्किंग लागू होने पर अंक काटे जाते हैं। इसलिए स्कोर निकालने के लिए उम्मीदवारों को अपने सही और गलत उत्तरों की अलग-अलग गिनती करनी होती है। स्कोर निकालने का तरीका इस प्रकार है:

  • पहले सभी सही उत्तरों की संख्या गिनें
  • फिर गलत उत्तरों की संख्या निकालें
  • सही उत्तरों के कुल अंक जोड़ें
  • गलत उत्तरों पर कटने वाले अंक घटा दें

फाइनल स्कोर = (सही उत्तर × निर्धारित अंक) - (गलत उत्तर × नेगेटिव मार्किंग अंक)

इस तरह उम्मीदवार अपनी संभावित रैंक और परिणाम का अनुमान लगा सकते हैं। यदि किसी प्रश्न में गलती लगती है, तो बोर्ड द्वारा दिए गए पोर्टल पर साक्ष्य सहित आपत्ति भी दर्ज की जा सकती है।

23 जून तक दर्ज कर सकेंगे आपत्ति

यह परीक्षा 8, 9 और 10 जून 2026 को कुल छह पालियों में आयोजित की गई थी। अभ्यर्थियों को प्रश्न, उत्तर विकल्प या उत्तर कुंजी में किसी प्रकार की त्रुटि दिखाई देने पर निर्धारित पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करने का अवसर दिया गया है। आपत्ति दर्ज कराने की अंतिम तिथि 23 जून 2026 की मध्यरात्रि तक निर्धारित की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रोल नंबर और जन्मतिथि से करना होगा लॉगिन

यदि किसी अभ्यर्थी को प्रश्न, उत्तर विकल्प या उत्तर कुंजी में कोई विसंगति दिखाई देती है, तो वह संबंधित संदर्भ और प्रमाण के साथ ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकता है। इसके लिए उम्मीदवारों को बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से अपने रोल नंबर, जन्मतिथि और प्रश्न पुस्तिका क्रमांक की सहायता से लॉगिन करना होगा। प्रत्येक अभ्यर्थी केवल अपनी ही प्रश्न पुस्तिका और उत्तर कुंजी देख सकेगा।

केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार होंगी आपत्तियां

बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि आपत्तियां केवल निर्धारित अंतिम तिथि तक ही स्वीकार की जाएंगी और एक प्रश्न पर एक बार आपत्ति दर्ज होने के बाद दोबारा आपत्ति नहीं की जा सकेगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे आपत्ति दर्ज करने से पहले उसका सावधानीपूर्वक परीक्षण करें। रजिस्ट्री, डाक, ई-मेल या किसी अन्य माध्यम से भेजी गई आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें