फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Police Constable: डीवी व पीएसटी एडमिट कार्ड जारी, करें डाउनलोड

Thu, 19 Dec 2019 11:59 AM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया जॉब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
यूपीपीआरपीबी - फोटो : UPPRPB
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड (UPPRPB - Uttar Pradesh Police Recruitment and Promotion Board), लखनऊ ने यूपी पुलिस रिजर्व्ड सिविल पुलिस और रिजर्व्ज प्रादेशिक आर्म्ड कॉस्टेब्युलरी (PAC) भर्ती के लिए होने वाली शारीरिक मानक परीक्षा (PST - Physical Standard Test) और दस्तावेजों की जांच के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। साथ ही यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल पीईटी एडमिट कार्ड भी जारी किए जा चुके हैं। ये एडमिट कार्ड यूपीपीआरपीबी की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किए गए हैं।

विज्ञापन


पीईटी में शामिल होने वाले डी-22 से डी-26 अभ्यर्थियों के लिए एडमिट कार्ड जारी किए गए हैं। जारी सूचना के अनुसार इन अभ्यर्थियों को नीचे दिए जा रहे शेड्यूल के अनुसार परीक्षा के लिए बताए केंद्र पर उपस्थित होना है -

डीवी/पीएसटी    तारीख (2019)    दिन

डी - 22        21 दिसंबर        शनिवार
डी - 23        22 दिसंबर        रविवार
डी - 24        26 दिसंबर        गुरुवार
डी - 25        27 दिसंबर        शुक्रवार
डी - 26        28 दिसंबर        शनिवार

ये भी पढ़ें : डाक विभाग दे रहा है सरकारी नौकरी का मौका, अगर हैं 10वीं पास तो करें आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन


जो अभ्यर्थी इन परीक्षाओं में शामिल होने के लिए चयनित हुए हैं, वे अपना एडमिट कार्ड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा हम आपको एडमिट कार्ड और आधिकारिक नोटिस के लिए डायरेक्ट लिंक इस खबर में आगे भी दे रहे हैं।

किन दस्तावेजों की होगी जरूरत

  • यूपी पुलिस डीवी/पीएसटी एडमिट कार्ड की हार्ड कॉपी
  • फोटो आईडी प्रूफ 
  • डोमिसाइल सर्टिफिकेट
  • जाति या वर्ग प्रमाणपत्र (अगर लागू होता है)
  • पूर्व कर्मचारी प्रमाणपत्र (अगर लागू होता है)
  • स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रितों का प्रमाणपत्र (अगर लागू होता है)
  • होम गार्ड (अगर लागू होता है)
  • हाई स्कूल या समकक्ष कक्षा उत्तर्ण होने का प्रमाणपत्र व अंकपत्र
  • इंटर या समकक्ष कक्षा उत्तीर्ण होने का प्रमाणपत्र व अंकपत्र
  • ओ लेवल सर्टिफिकेट
  • एनसीसी सर्टिफिकेट (अगर है तो)

यूपीपीआरपीबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।
आधिकारिक नोटिस पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें