ऐसे डाउनलोड करें फाइनल आंसर-की
अभ्यर्थी नीचे दिए गए आसान स्टेप्स की मदद से फाइनल आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं।
- UPPRPB की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर UP Police Constable Final Answer Key 2025 लिंक पर क्लिक करें।
- संबंधित पीडीएफ स्क्रीन पर खुल जाएगी।
- इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।
या फिर इस
सीधे लिंक पर क्लिक करके भी अभ्यर्थी उत्तर कुंजी डाउनलोड वाले पेज पर जा सकते हैं।
फाइनल आंसर-की क्यों है जरूरी?
फाइनल आंसर-की जारी होने के बाद अभ्यर्थी यह देख सकते हैं कि बोर्ड ने किन उत्तरों को अंतिम रूप से सही माना है। इससे उम्मीदवार अपने प्रदर्शन का सही आकलन कर सकते हैं। यही उत्तर कुंजी अंतिम परिणाम तैयार करने का आधार भी बनी है।
रिजल्ट भी हो चुका है जारी
भर्ती बोर्ड ने फाइनल आंसर-की के साथ कांस्टेबल भर्ती 2025 का
परिणाम भी घोषित कर दिया है। लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को अब दस्तावेज सत्यापन (DV) और शारीरिक मानक परीक्षण (PST) के लिए बुलाया जाएगा। भर्ती बोर्ड के अनुसार, डीवी और पीएसटी की प्रक्रिया 17 अगस्त 2026 से शुरू होने का प्रस्ताव है। इसकी विस्तृत जानकारी जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी।
बोर्ड ने कुल 76,184 अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन (DV) और शारीरिक मानक परीक्षण (PST) के लिए शॉर्टलिस्ट किया है। भर्ती बोर्ड के अनुसार, यह संख्या विज्ञापित रिक्तियों की तुलना में लगभग 2.33 गुना है। जिन अभ्यर्थियों ने अपनी श्रेणी के कटऑफ अंक प्राप्त किए हैं, उन्हें भी अगले चरण के लिए शामिल किया गया है।