उत्तर प्रदेश के पुलिस विभाग में 26,210 सिविल पुलिस कॉन्स्टेबल के पदों पर भर्ती कराए जाने की तैयारी चल रही है। जल्द ही विभाग द्वारा इन पदों पर आवेदन करने के लिए अधिसूचना जारी कर आवेदन की शुरुआत कर दी जाएगी। इस भर्ती में आरक्षी नागरिक पुलिस के 26,210 व 172 पद फायरमैन के भी होंगे। इसकी जानकारी भर्ती बोर्ड के जरिए जारी किए गए टेंडर नोटिस में साझा कर की जा चुकी है। इन सभी पदों पर आवेदन करने की न्यूनतम योग्यता बारहवीं रखी जाएगी। फायरमैन पद के लिए अभ्यर्थियों से कोई अतिरिक्त डिग्री या डिप्लोमा मांगा जा सकता है। इसकी जानकारी भर्ती के लिए जारी किए जाने वाले नोटिफिकेशन में दे दी जाएगी। इन सभी जवानों का चयन लिखित परीक्षा, फिजिकल फिटनेस, शारीरिक मापदंड व मेडिकल परीक्षण के बाद किया जाएगा। हालांकि , इसका ऑफिशियल नोटिफिकेशन कब तक जारी किया जाएगा इस संबंध में अभी तक कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिल पायी है। इसलिए इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थियों को यूपीपीआरपीबी की वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी होगी। इसके अलावा अगर कोई उम्मीदवार यूपी पुलिस सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा की घर बैठे तैयारी करना चाहता है तो उसे तुरंत सफलता डॉट कॉम के UP Police Constable Batch को ज्वॉइन कर लेना चाहिए। इस स्पेशल कोर्स बैच में अभ्यर्थियों को लाइव क्लासेस, मॉकटेस्ट के साथ ही दिल्ली के अनुभवी शिक्षकों के जरिए डिजाइन किए गए खास पीडीएफ स्टडी नोट्स के माध्यम से एग्जाम को क्रैक करने की पूरी तैयारी कराई जाएगी।
जान लीजिए कितने अंकों का होगा एग्जाम
यूपी आरक्षी नागरिक पुलिस व फायरमैन पद के लिए आयोजित की जाने वाली इस भर्ती की लिखित परीक्षा का आयोजन ओएमआर बेस्ड यानि ऑफलाइन मोड में किया जाएगा। जिसकी ऑफिशियल जानकारी भर्ती बोर्ड ने अपनी टेंडर नोटिस में साझा कर दी है।गौरतलब हो कि साल 2018 में हुई कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए जारी किए गए नोटिफिकेशन के मुताबिक, यह परीक्षा कुल 300 अंकों की होगी। इसमें प्रश्नों की संख्या 150 होगी। जिसके प्रत्येक सही सवाल का जवाब देने के लिए 2 नंबर दिए जाएंगे, जबकि गलत आन्सर के लिए एक चौथाई अंकों की निगेटिव मार्किंग भी की जाती है। ऐसे में उम्मीदवारों को इस एग्जाम की तैयारी अभी से शुरू कर देनी चाहिए। इसके लिए अभ्यर्थी सफलता डॉट कॉम पर जाकर खास यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल बैच कोर्स को सबस्क्राइब कर सकते हैं।
इस दिन जारी होगा कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए नोटिफिकेशन