फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Constable Answer Key: सिपाही भर्ती परीक्षा की सभी पालियों की आंसर-की जारी, 23 जून तक चुनौती देने का मौका

Sat, 20 Jun 2026 06:56 PM IST
Akash Kumar जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

UP Police Constable Answer Key: यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड ने कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा की सभी 6 पालियों की आंसर-की और प्रश्न पत्र जारी कर दिए हैं। अगर आपको किसी सवाल या उत्तर पर शक है, तो निर्धारित समय सीमा के भीतर आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।
 
विज्ञापन
UP Police, यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP Police Constable Answer Key: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB), लखनऊ ने 'उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025' की लिखित परीक्षा के प्रश्न पत्र और उत्तर कुंजी आधिकारिक तौर पर जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर इसे चेक कर सकते हैं।

विज्ञापन


आधिकारिक नोटिस के अनुसार, 08 जून, 09 जून और 10 जून 2026 को संपन्न हुई लिखित परीक्षा की सभी 6 पालियों (शिफ्ट) के प्रश्न पत्र तथा उत्तर कुंजी बोर्ड की वेबसाइट पर प्रदर्शित कर दी गई है। इसके साथ ही, यदि किसी अभ्यर्थी को प्रश्नों या उत्तर कुंजी को लेकर कोई आपत्ति है, तो वे उसे ऑनलाइन दर्ज करा सकते हैं।


 

उत्तर कुंजी को कब तक दे सकते हैं चुनौती?

बोर्ड द्वारा जारी की गई तालिका के अनुसार, परीक्षा की सभी तिथियों और पालियों के लिए आपत्ति दर्ज कराने की समय सीमा समान रखी गई है।
 
विवरण तिथि
परीक्षा तिथियां 08 जून 2026, 09 जून 2026 और 10 जून 2026
परीक्षा पाली प्रथम एवं द्वितीय पाली
आपत्ति दर्ज करने की शुरुआत 20 जून 2026
आपत्ति दर्ज करने की अंतिम तिथि 23 जून 2026 (रात्रि 12 बजे तक)

यदि किसी अभ्यर्थी को किसी प्रश्न या उसके उत्तर विकल्प में कोई गड़बड़ी (विसंगति) नजर आती है, तो वे अपनी आपत्ति को 'सुसंगत अभिलेख/सूचना/संदर्भ' के साथ ही ऑनलाइन दर्ज कराएं।
 
  • 8, 9 और 10 जून को हुई परीक्षा की उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज की जा सकती है।
  • आपत्तियां 20 जून 2026 से स्वीकार की जा रही हैं।
  • 23 जून 2026 की मध्यरात्रि (12 बजे) तक आपत्ति दाखिल की जा सकेगी।
  •  प्रथम और द्वितीय, दोनों पालियों के अभ्यर्थियों पर यह व्यवस्था लागू होगी।

इन 2 सख्त नियमों का रखना होगा ध्यान

  • समय सीमा के बाद नो-एंट्री: अभ्यर्थीगण आपत्ति दाखिल करने की तय अंतिम तिथि (23 जून 2026 की मध्य रात्रि) तक ही अपनी आपत्ति ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं।
  • एक सवाल पर सिर्फ एक मौका: बोर्ड ने स्पष्ट रूप से नियम बताया है कि जिस प्रश्न के संबंध में अभ्यर्थी द्वारा एक बार आपत्ति दर्ज की जा चुकी है, उस प्रश्न पर दोबारा (पुनः) आपत्ति दर्ज नहीं की जा सकेगी।
विज्ञापन

कैसे देखें अपना प्रश्न पत्र और कैसे दर्ज करें आपत्ति?

विज्ञप्ति में दिए गए आधिकारिक निर्देशों के अनुसार, अभ्यर्थियों को इस आसान प्रक्रिया का पालन करना होगा:
  • आधिकारिक लिंक पर जाएं: अभ्यर्थियों को आपत्ति दर्ज कराने के लिए बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध कराए गए लिंक पर जाना होगा।
  • लॉगिन प्रक्रिया: पोर्टल में प्रवेश करने के लिए अभ्यर्थी को अपनी परीक्षा का रोल नंबर, अपनी जन्म तिथि और प्रश्न पुस्तिका क्रमांक (Question Booklet Number) की मदद से लॉग इन करना होगा।
  • केवल अपना पेपर दिखेगा: लॉग इन करने के बाद, प्रत्येक अभ्यर्थी केवल अपना ही प्रश्न पत्र और उसकी उत्तर कुंजी देख सकेंगे।
  • पीडीएफ डाउनलोड करें: उत्तर कुंजी खुलने के बाद आगे की जरूरतों के लिए इसका पीडीएफ डाउनलोड कर लें और सेव कर लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें