फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Panchayat Sahayak Recruitment 2021: यूपी में होने वाली 58 हजार पंचायत सहायक भर्ती में इस वर्ग को मिलेगी वरीयता जानें पूरी जानकारी

सार

इन दिनों उत्तर प्रदेश की लगभग सभी ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायक कम डाटा एंट्री ऑपरेटर के 58,886 पदों को भरे जाने के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है इसके लिए अंतिम तारीख 17 अगस्त निर्धारित की गई है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्या आपको इन दिनों उत्तर प्रदेश में हो रही 58 हजार से भी अधिक पंचायत सहायक के पदों पर होने वाली भर्ती के बारे में जानकारी है? क्या आप भी इस भर्ती में आवेदन करने कि इच्छा रखते हैं? क्या आपको इस भर्ती की चयन प्रक्रिया के बारे में जानकारी है? क्या आप जानते हैं कि इस भर्ती के लिए किन अभ्यर्थियों को पहले चयनित किया जाएगा? अगर आप भी इन सभी सवालों के जवाब पाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको इस लेख को अंत तक पढ़ना होगा। क्योंकि आज हम इस आर्टिकल में ऐसे सभी सवालों के जवाब देने का प्रयास करेंगे जिसको लेकर अभ्यर्थियों के बीच संशय बना हुआ है। इससे पहले आपको बता एक और महत्वपूर्ण बात बता दें कि इन दिनों सफलता द्वारा प्रतियोगी स्टूडेंट्स के लिए एक फ्री-कोर्स चलाया जा रहा है जहां उनके सभी एग्जाम कि पक्की तैयारी और परीक्षा का कंप्लीट रीविजन कराया जा रहा है। 

किस वर्ग के आवेदनकर्ता को मिलेगी वरीयता

आपको बता दें कि ग्राम पंचायत कम डाटा एंट्री ऑपरेटर के पदों में होने वाली भर्ती में उस जाति/वर्ग के उम्मीदवारों को वरीयता दी जाएगी जिस जाति का संबंधित ग्राम पंचायत में प्रधान होगा। यानी कि इस भर्ती के लिए उसी जाति के युवाओं को चयनित किया जाएगा जिस जाति के आधार पर ग्राम पंचायत का मतदान हुआ होगा। इसके अलावा अगर उस जाति/वर्ग के उम्मीदवारों द्वारा इस भर्ती के लिए आवेदन नहीं किया जाएगा तो अन्य अभ्यर्थियों को वरीयता प्रदान कि जाएगी। 

कब तक होने हैं भर्ती के लिए आवेदन 

इन दिनों उत्तर प्रदेश के प्रत्येक ग्राम पंचायत में पंचायत सहायक कम डाटा एंट्री ऑपरेटर के पदों पर भर्ती की जा रही है जिसके लिए 2 अगस्त से आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत की कर दी गई थी जोकि 17 अगस्त तक जारी रहेगी। आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में कुल 58,886 पदों पर भर्ती की जाएगी जो ग्राम पंचायत में चल रहे कामकाजों के लेखा-जोखा रखने के अतिरिक्त ग्रामीणों के लिए सरकार द्वारा संचालित की गई योजनाओं को लोगों तक पहुचानें और और उनकी पात्रता सूची तैयारी करने जैसे अन्य कामों की जिम्मेदारियां उठाएंगे। इस भर्ती के बारे में और अधिक जानकारी ये आवेदन करने से जुड़े नियमों को विस्तार से पढ़ने के लिए उम्मीदवार पंचयाती राज विभाग उतर प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट पर विज़िट करना होगा। 

करें प्रतियोगी परीक्षाओं की फ्री में पक्की तैयारी 

अगर आप NDA/NA, Airforce, SSC, Army, BSF, Navy, Railway, State Bank Clerk, IBPS Clerk जैसे किसी भी एग्जाम की पक्की तैयारी करना चाहते हैं तो अभी सफलता के जरिए चलाए जा रहे फ्री कोर्स का लाभ पाने के लिए अभ्यर्थी गूगल प्ले स्टोर पर जाकर Safalta-app डाउनलोड कर सकते हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें