फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Panchayat Sahayak Recruitment 2021: पंचायत सहायक के 58 हजार से अधिक पदों पर होने वाली भर्ती में ये लोग नहीं कर सकेंगे आवेदन

सार

उत्तर प्रदेश के सभी 58 हजार के करीब ग्राम पंचयतों में पंचायत सहायक के पदों पद भर्तियां होनी है जिसके लिए ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया पद्धति अपनाई जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार जल्द से जल्द अपने प्रधान से संपर्क कर आवेदन कर सकते हैं। 
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश पंचाय सहायक - फोटो : amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में जब से योगी सरकार की ओर से सभी ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायक के पदों में नियुक्ति की जाने की घोषणा की गई है ग्रामीण इलाकों में रहने वाले युवाओं में उत्साह की लहर दौड़ गई है। यही नहीं शहरी इलाकों में भी रहने वाले ऐसे युवा अभ्यर्थी जिन्होंने दसवीं और बारहवीं की परीक्षा पास कर ली है वह भी इस भर्ती में अपनी दावेदारी करने का मन बनाए बैठे हुए है लेकिन आज हम आपको इस आर्टिकल में इस भर्ती से जुड़ी एक अहम जानकारी साझा करने जा रहे हैं जिसके बाद आपको यह बात स्पष्ट हो जाएगी कि क्या आप पंचायत सहायक के पदों में आवेदन करने के हकदार हैं या नहीं। लेकिन उससे अगर आप एक प्रतियोगी छात्र हैं और आपको जल्द ही किसी भी प्रतियोगी एग्जाम में शामिल होना है तो अभी सफलता द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे इस फ्री-कोर्स को ज्वॉइन कर लें। 

कौन कर सकता हैं इस भर्ती के लिए आवेदन :

  • आपको बता दें कि ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायक के पद पर वे अभ्यर्थी ही आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से 10 वीं और 1 वीं की परीक्षा पास कर ली हो। 
  • इसके लिए जिन उम्मीदवारों के पास कंप्यूटर चालन का ज्ञान होगा उन्हें इस भर्ती में वरीयता 
  • प्रदान की जाएगी। 
  • साथ ही ऐसे सभी अभ्यर्थी जिनके अभिभावकों का निधन कोरोना काल में हुआ होगा, उन्हें सबसे अधिक वरीयत मिलेगी। 
  • इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार को उस पंचायत का निवासी होना आवश्यक है। 

कौन नहीं कर सकता है आवेदन:

  • इस भर्ती में वे अभ्यर्थी आवेदन करने के हकदार नहीं माने माने जाएंगे, जिन्होंने न्यूनतम 18 वर्ष की आयुसीमा न पूरी की हो, भले ही उन्होंने दसवीं और बारहवीं पास कर रखा हो। 
  • इसके अलावा उन उम्मीदवारों को भी इस भर्ती में शामिल नहीं किया जाएगा, जो संबंधित पंचायत के मूल निवासी नहीं होंगे। 
  • इसके अलावा किसी भी पंचायत के प्रधान का कोई भी नाते-रिश्तेदार पंचायत सहायक में आवेदन करने के योग्य नहीं होगा। 

घर बैठे करें फ्री में अपनी तैयारी:

अगर आप अपनी किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी को पक्का करना चाहते हैं तो आज ही तो आज ही  Safalta  द्वारा चलाई जा रही फ्री Class को ज्वॉइन कर सकते हैं जहां सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की निशुल्क पक्की तैयारी कराई जा रही है या अभी डाउनलोड करें Safalta-app
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें