फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Panchayat Sahayak Recruitment 2021: 58 हजार से अधिक ग्राम पंचायतों में हो रही हैं भर्तियां, क्या आपको है इसकी जानकारी

सार

इन दिनों उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायतों में 58 हजार से भी अधिक संख्या में पंचायत सहायक के पदों पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है। ऐसे में अभ्यर्थी जल्द से जल्द संबंधित ब्लॉक में जाकर इस भर्ती के लिए आवेदन फॉर्म जमा कर अप्लाई कर सकते हैं। 
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश पंचाय सहायक - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अगर आपने दसवीं और बारहवीं की परीक्षाएं अच्छे अंकों के साथ पास की हैं और आप उत्तर प्रदेश के निवासी हैं तो ऐसे में आज हम इस आर्टिकल के जरिए आपके साथ एक अहम जानकारी साझा करने जा रहे हैं। आपको बता दें कि हाल ही में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ग्राम पंचायतों को डिजिटल बनाने के उद्देश्य से सभी ग्राम पंचायतों में एक मिनी सचिवालय स्थापित करने की बात कही थी जिनमें अब एक पंचायत सहायक की नियुक्ति की जा रही है। अनुमान है कि प्रदेश के सभी ग्राम पंचायतों में कुल 58 हजार से भी अधिक की संख्या में पंचायत सहायक नियुक्त किए जाएंगे। इसके लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर सूचना जारी कर दी गई है। आज हम आपको इस आर्टिकल में पंचायत सहायक के आवेदन से जुड़ी सभी बिंदुओं के बारे में बात करेंगे लेकिन उससे पहले अगर आप एक प्रतियोगी छात्र हैं और आपको जल्द ही किसी भी प्रतियोगी एग्जाम में बैठना है तो अभी सफलता द्वारा उपलब्ध कराई जा रही फ्री-कोर्स को ज्वॉइन कर लेना चाहिए। 

कैसे कर सकते हैं अप्लाई:

अगर आप भी अपने पंचायत में पंचायत सहायक बनना चाहते हैं तो इसके लिए आपको पंचयती राज मंत्रालय की वेबसाइट पर जाकर निर्धारित फॉर्म को भरकर अपने ब्लॉक में जमा करना होगा जिसके बाद संबंधित जिलाधिकारी और ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों द्वारा मेरिट बनाई जाएगी। इस तरह से अधिक मेरिट वाले उम्मीदवार को पंचायत सहायक के पद पर चयनित किया जाएगा। जिसका कार्यकाल एक वर्ष के लिए होगा, हालांकि कार्यशैली के आधार पर पंचायत समिति द्वारा उसके कार्यकाल को अगले दो वर्षों तक बढ़ाए जाने का प्रावधान भी रखा गया है। 

कब से कब तक करना है आवेदन:

इस भर्ती के लिए अभ्यर्थीयों को 2 अगस्त से 17 अगस्त तक आवेदन करना होगा। 

आयुसीमा व शैक्षिक योग्यता:

ग्राम पंचायत में पंचायत सहायक के पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार की आयुसीमा 1 जुलाई से 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। हालांकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट दिए जाने का प्रावधान भी रखा गया है। इसके अलावा पंचायत सहायक के लिए आवेदन करने वाले ने दसवीं व बारहवीं की परीक्षा पास कर ली हो। कंप्यूटर चालन का ज्ञान रखने वाले अभ्यर्थी को वरीयता दी जाएगी। 

करें घर बैठे परीक्षा की पक्की तैयारी:

अगर आप अपनी PET परीक्षा की घर बैठे पक्की तैयारी करना चाहते हैं  तो आपको भी हजारों प्रतियोगी स्टूडेंट्स की तरह आज ही  Safalta  द्वारा चलाई जा रही फ्री Class को ज्वॉइन कर लेना चाहिए। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें