उत्तर प्रदेश की 58,189 ग्राम पंचायतों में पहली बार पंचायत सहायक पदों पर भर्ती कराई जा रही है। इस भर्ती के लिए बीते कुछ महीनों पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी हो चुकी थी। जानकारी के मुताबिक, इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर किया जाना था। मेरिट सूची में अव्वल रहने वाले अभ्यर्थी को 17 सितंबर तक नियुक्ति भी दे दी जानी थी लेकिन अभी तक ऐसा संभव नहीं हो सका है। बता दें कि इस भर्ती प्रक्रिया को लेकर मामला अभी कोर्ट में विचाराधीन है जिस वजह से अभी यह प्रक्रिया अधर में लटकी हुई है। हालांकि इस मामले में अगली सुनवाई 13 अक्टूबर को लखनऊ खंडपीठ द्वारा की जाएगी। अनुमान है कि सुनवाई के बाद जल्द से जल्द भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को नियुक्ति दे दी जाएगी। इसलिए आज इस आर्टिकल के जरिए हम अभ्यर्थियों को नियुक्ति के बाद कराई जाने वाली ट्रेनिंग के बारे में कुछ जरूरी जानकारी साझा करने जा रहे हैं। अगर आप यूपी में होने वाली लेखपाल परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाए जाने वाले FREE करेंट अफेयर्स ईबुक PDF- Download Now की मदद ले सकते हैं।
नियुक्ति के बाद लेनी होगी ट्रेनिंग
पंचायत सहायक के पदों में आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को बताते चलें कि 73वें संविधान संशोधन के बाद त्रिस्तरीय पंचायतीराज व्यवस्था लागू की गई थी। उत्तर प्रदेश में पंचायती राज विभाग का कोई प्रशिक्षण संस्थान न होने के कारण विभाग के अंतर्गत आने वाले सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को प्रशिक्षण दे पाना संभव नहीं हो पाता था। ऐसे में तत्कालीन यूपी राज्य सरकार द्वारा इस कार्य के सुगम संचालन के लिए अलीगंज, लखनऊ उत्तर प्रदेश में बिल्डिंग का निर्माण कराया गया था। जहां त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के प्रतिनिधियों को निर्वाचित होने के बाद प्रशिक्षण के लिए बुलाया जाता है। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि पंचायत सहायकों की नियुक्ति प्रक्रिया पूरी होने के बाद ट्रेनिंग के लिए पंचायतीराज विभाग के लखनऊ स्थित प्रशिक्षण केंद्र में बुलाया जा सकता है।
सरकारी नौकरी की फ्री में करें तैयारी
अपनी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले स्टूडेंट्स अपने आने वाले एग्जाम की तैयारी को मजबूत करने के लिए या किसी भी एग्जाम के पूरे सेलेबस का कंप्लीट रिवीजन करने के लिए आज ही सफलता ऐप द्वारा चलाई जा रही फ्री Class को ज्वॉइन कर सकते हैं। इसके अलावा अभ्यर्थी अपने फोन पर अभी सफलता ऐप डाउनलोड कर सभी एग्जाम के लिए चलाए जा रहे फ्री मॉक टेस्ट और फ्री ई-बुक आदि का लाभ उठा सकते हैं।