उत्तर प्रदेश में 58 हजार पंचायत सहायक के पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया जोरों पर है। इसमें संबंधित ग्राम पंचायत का कोई भी मूल निवासी जिसने दसवीं और बारहवीं की परीक्षा पास कर ली हो, आवेदन कर सकता है। न्यूनतम 18 साल की आयु तक के उम्मीदवार यूपी के गांवों में पंचायत सहायक कम डाटा एंट्री ऑपरेटर की भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के बारे में और अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार पंचायती राज विभाग उतर प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट पर विज़िट करना होगा। इसके अतिरिक्त यदि आप एक प्रतियोगी छात्र हैं और हाल ही में आपको किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में शामिल होना है तो ऐसे में उन सभी स्टूडेंट्स को अभी सफलता द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे इस फ्री-कोर्स को ज्वॉइन कर लेना चाहिए। इस निशुल्क कोर्स की मदद से प्रतियोगी स्टूडेंट्स की अपनी परीक्षा की पक्की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं।
कब तक चलेगी आवेदन प्रक्रिया
आपको बता दें इन दिनों उत्तर प्रदेश के प्रत्येक ग्राम पंचायत में पंचायत सहायक कम डाटा एंट्री ऑपरेटर के पदों पर भर्ती की जा रही है जिसके लिए 2 अगस्त से आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत की कर दी गई थी जोकि 17 अगस्त तक जारी रहेगी। इस भर्ती में आवेदन करने वाले युवाओं को गाँव में चल रहे कामकाजों के लेखा-जोखा रखने के अतिरिक्त ग्रामीणों के लिए सरकार द्वारा संचालित की जाने वाली नई योजनाओं को लोगों तक पहुचानें और और उनकी पात्रता सूची तैयारी करने जैसे अन्य कामों की जिम्मेदारी का निर्वहन करना होगा।
आवेदन करते समय ध्यान रखें ये बातें
अगर आप भी पंचायत सहायक के पदों पर आवेदन करने वाले हैं तो आपको बता दें कि इस भर्ती में अभ्यर्थियों को ऑफलाइन फॉर्म भरकर आवेदन करना होगा। ऐसे में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को आवेदन फॉर्म भरते समय अपनी शैक्षिक योग्यता से संबंधित सभी दस्तावेजों के अलावा जाति व निवास प्रमाण पत्र भी संलग्न करना होगा ऐसा न करने पर मेरिट सूची बनाते समय उम्मीदवारों की दावेदारी निरस्त भी की जा सकती है। इस भर्ती में उन उम्मीदवारों को वरीयता दी जाएगी जिनके पास कंप्यूटर में काम करने से जुड़ा कोई भी सर्टिफिकेट होगा। इसलिए आवेदनकर्ता को चाहिए कि आवेदन करते समय कंप्यूटर प्रमाणपत्र भी तैयार कर लें
अब फ्री में घर बैठे होगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी
अगर आप एक प्रतियोगी स्टूडेंट्स हैं और आप भी NDA/NA, Airforce, SSC, Army, BSF, Navy, Railway, State Bank Clerk, IBPS Clerk जैसे किसी भी एग्जाम की पक्की तैयारी करना चाहते हैं तो अभी सफलता के जरिए चलाए जा रहे फ्री कोर्स का लाभ पाने के लिए अभ्यर्थी गूगल प्ले स्टोर पर जाकर Safalta-app डाउनलोड कर सकते हैं।