फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Homeguard Recruitment 2021: जितने दिन करेंगे काम उतने दिन की मिलेगी सैलरी, होमगार्ड भर्ती से संबंधित सारी बातें जानें यहां

सार

उत्तर प्रदेश के होमगार्ड विभाग में इस वक्त हजारों पद खाली हैं। खाली पड़े इन पदों पर बहाली के लिए जल्द ही नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है। 
विज्ञापन
होमगार्ड - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में होमगार्ड के पदों पर बहाली के लिए जल्द ही नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है। गौरतलब है कि राज्य के होमगार्ड विभाग में इस वक्त हजारों पद खाली हैं। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इन खाली पड़े पदों पर भर्ती के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं और राज्य को 30,000 नए होमगार्ड जवान मिल सकते हैं। अभ्यर्थियों को इस भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए। साथ ही अगर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं और बेहतर तैयारी के लिए किताबों की खोज में हैं, तो आप सफलता के FREE UP Homeguard Ebooks- Download Now की सहायता ले सकते हैं। इन ई-बुक्स को खास आपकी सहायता के लिए सफलता के एक्सपर्ट्स द्वारा तैयार किया गया है।

कब तक जारी हो सकता है नोटिफिकेशन :

होमगार्ड के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी करने के संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक सूचना नहीं आई है। हालांकि विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस भर्ती के लिए इसी माह में नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है। गौरतलब है कि राज्य में इस वक्त होमगार्ड जवानों के हजारों पद खाली है। इसलिए राज्य सरकार जल्द से जल्द इन पदों पर भर्ती करना चाहती है। अभ्यर्थियों को इस भर्ती से संबंधित सूचनाओं के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर।नजर बनाए रखनी चाहिए।

कितने पदों पर निकल सकती है भर्ती :

राज्य के होमगार्ड विभाग में इस वक्त 1 लाख 18 हजार 348 पद स्वीकृत हैं। लेकिन, वर्तमान में 87 हजार 184 होमगार्ड ही कार्यरत हैं। साथ ही प्रतिवर्ष 3 से 4 हजार जवान सेवानिवृत्त भी हो रहे हैं। इसलिए यह उम्मीद लगाई जा रही है कि राज्य के होमगार्ड विभाग में लगभग 30,000 पदों पर नई नियुक्तियां हो सकती हैं।

जितने दिन काम उतने दिन की मिलेगी सैलरी :

होमगार्ड जवान की नौकरी स्थायी नहीं होती है, इस वजह से इनकी सैलरी ड्यूटी के दिनों के आधार पर बनती है।होमगार्ड जवानों को उतने ही दिन की सैलरी मिलती है, जितने दिन वो काम करते हैं। राज्य में एक होमगार्ड जवान को इस वक्त 500 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से सैलरी मिलती है। होमगार्ड जवानों को पहले 375 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से सैलरी मिलती थी, लेकिन इसे 125 रुपये बढ़ाकर 500 रुपये प्रतिदिन कर दिया गया है।  

कैसे करें तैयारी :

अगर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, तो बेहतर तैयारी के लिए आपको आज ही सफलता द्वारा चलाये जा रहे फ्री कोर्स से जुड़ जाना चाहिए। सफलता द्वारा इस वक्त एक्सपर्ट फैकल्टीज के मार्गदर्शन में SSC GD, UP SI, यूपी लेखपाल, NDA & NA समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए फ्री कोर्स चलाया जा रहा है। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप के जरिए भी जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री मॉक-टेस्ट और ई-बुक्स जैसी अन्य सुविधाओं का भी लाभ उठा सकते हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें