फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Homeguard Recruitment 2021 : यूपी में निकलने वाली है होमगार्ड की बंपर बहाली, पदों की संख्या को लेकर बरकरार है सस्पेंस

सार

उत्तर प्रदेश में होमगार्ड के हजारों पदों पर भर्ती के लिए जल्द ही नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है। अभ्यर्थियों को नोटिफिकेशन से संबंधित जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहना चाहिए।
विज्ञापन
home guard - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में होमगार्ड के हजारों पदों पर भर्ती के लिए जल्द ही नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में पिछले कई सालों से होमगार्ड के पदों पर बहाली नहीं हुई है और इस वजह से राज्य में इस वक्त इनके हजारों पद खाली हैं। होमगार्ड के इन खाली पदों पर राज्य सरकार जल्द से जल्द बहाली करना चाहती है। हालांकि इस भर्ती के संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक सूचना तो नहीं जारी हुई है, लेकिन यह उम्मीद लगाई जा रही है कि राज्य सरकार इसके लिए जल्द ही सूचना जारी कर सकती है है। साथ ही अगर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं, तो बेहतर तैयारी के लिए आपको आज ही सफलता के फ्री कोर्स से जुड़ जाना चाहिए। 

कब तक जारी हो सकता है नोटिफिकेशन :

राज्य में होमगार्ड के हजारों पद खाली होने की वजह से कानून व्यवस्था की समस्या उत्पन्न हो सकती है। इसलिए राज्य सरकार इन पदों पर जल्द से जल्द बहाली करना चाहती है। हालांकि इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक सूचना नहीं जारी की गई है, लेकिन विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक होमगार्ड भर्ती के लिए सितंबर माह में नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है। अभ्यर्थियों को नोटिफिकेशन से संबंधित जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहना चाहिए।

पदों की संख्या को लेकर बरकरार है सस्पेंस :

राज्य में होमगार्ड जवानों के कुल कितने पदों पर भर्तियां की जानी हैं, इस संबंध में भी अभी तक कोई सूचना नहीं जारी हुई है। पदों की संख्या के स्पष्ट ना होने की वजह से अभ्यर्थी भी काफी परेशान हैं। हालांकि विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक होमगार्ड जवानों के 19,000 से 30,000 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है। पदों की सही संख्या तथा इस भर्ती से संबंधित अन्य जानकारियों के लिए अभ्यर्थियों को आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए।

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :

अगर आपका सपना सरकारी नौकरी करने का है, तो अपनी तैयारी को और भी मजबूत बनाने के लिए आपको आज ही सफलता द्वारा चलाये जा रहे फ्री कोर्स से जुड़ जाना चाहिए। एक्सपर्ट फैकल्टीज के मार्गदर्शन में सफलता द्वारा इस वक्त SSC GD, रेलवे ग्रुप D, UP SI समेत कई परीक्षाओं की तैयारी के लिए फ्री कोर्स चलाया जा रहा है। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप के जरिए भी जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री मॉक-टेस्ट और ई-बुक्स जैसी अन्य सुविधाओं का भी लाभ उठा सकते हैं। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड करें सफलता ऐप और सरकारी नौकरी करने के अपने सपने को करें साकार।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें