फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Home Guard Vacancy: यूपी होमगार्ड के लिए खुली आवेदन सुधार विंडो, जानें किन विवरणों में कर सकते हैं बदलाव

Thu, 18 Dec 2025 09:49 AM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

UP Home Guard Correction window: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड ने यूपी होम गार्ड भर्ती 2025 के लिए ऑनलाइन जमा किए गए आवेदनों में संशोधन की सुविधा शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP Home Guard Recruitment 2025: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने UP होम गार्ड भर्ती 2025 के लिए ऑनलाइन सबमिट किए गए आवेदन पत्रों में सुधार की सुविधा शुरू कर दी है। जिन अभ्यर्थियों से आवेदन के दौरान कोई गलती हो गई है, वे निर्धारित समय के भीतर अपने फॉर्म में संशोधन कर सकते हैं।

 

UPPRPB के अनुसार, करेक्शन विंडो 18 दिसंबर 2025 सुबह 06:00 बजे से शुरू होकर 21 दिसंबर 2025 सुबह 06:00 बजे तक खुली रहेगी। इसके बाद किसी भी प्रकार के संशोधन की अनुमति नहीं दी जाएगी।

विज्ञापन

 

किन जानकारियों में किया जा सकता है सुधार?

UPPRPB द्वारा दी गई करेक्शन विंडो के दौरान अभ्यर्थी आवेदन फॉर्म में कुछ सीमित जानकारियों में ही सुधार कर सकते हैं। आमतौर पर इसमें व्यक्तिगत विवरण, शैक्षणिक जानकारी और अन्य ऐसे कॉलम शामिल होते हैं, जिन्हें बोर्ड ने एडिट के लिए अनुमति दी है।

हालांकि, नाम, फोटो, हस्ताक्षर, पंजीकरण नंबर या अन्य महत्वपूर्ण पहचान से जुड़ी जानकारियों में बदलाव की अनुमति नहीं दी जा सकती है। किस जानकारी में सुधार संभव है, यह पूरी तरह बोर्ड द्वारा निर्धारित विकल्पों पर निर्भर करेगा, जो लॉगिन के बाद स्पष्ट रूप से दिखाई देंगे।

चयन प्रक्रिया

यूपी होमगार्ड भर्ती की चयन प्रक्रिया में शारीरिक मानक परीक्षण (Physical Standard Test) और शारीरिक दक्षता परीक्षा (दौड़) शामिल होती है।

पुरुष अभ्यर्थियों के लिए

  • न्यूनतम लंबाई: 168 सेमी
  • सीना: 79 सेमी (फुलाकर 84 सेमी)
  • दौड़: 4.8 किलोमीटर, समय सीमा 28 मिनट

महिला अभ्यर्थियों के लिए

  • न्यूनतम लंबाई: 152 सेमी
  • न्यूनतम वजन: 40 किलोग्राम
  • दौड़: 2.4 किलोमीटर, समय सीमा 16 मिनट
एसटी (अनुसूचित जनजाति) वर्ग के अभ्यर्थियों को लंबाई और सीने में नियमानुसार अतिरिक्त छूट प्रदान की जाएगी
 
विज्ञापन

UP Home Guard Recruitment 2025: आवेदन फॉर्म में सुधार कैसे करें?

  • सबसे पहले उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upprpb.in पर जाएं।
  • होमपेज पर “UP Home Guard Recruitment 2025” से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • अब “Application Correction/Edit Form” विकल्प पर क्लिक करें।
  • अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्म तिथि और मांगी गई अन्य जानकारी दर्ज कर लॉगिन करें।
  • लॉगिन करने के बाद आवेदन फॉर्म खुलेगा, जहां आप अनुमत कॉलम में आवश्यक सुधार कर सकते हैं।
  • ससभी बदलाव करने के बाद फॉर्म को ध्यान से जांचें और Submit/Save बटन पर क्लिक करें।
  • भविष्य के लिए संशोधित आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट या PDF अपने पास रख लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें