फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Home Guard Recruitment 2022: कब से शुरू हो सकती है होमगार्ड भर्ती की आवेदन प्रक्रिया, कैसे होता है मेडिकल परीक्षण

सार

होमगार्ड विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा राज्य में लगभग 30,000 होमगार्ड स्वयंसेवकों के पदों पर भर्ती कराए जाने की तैयारी की जा रही है। यूपीएचजी इस भर्ती के लिए इस माह में अधिसूचना जारी कर सकता है।    
विज्ञापन
up home guard recruitment - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में होमगार्ड सिपाही कानून व्यवस्था से लेकर कई अहम कार्यों में शामिल होकर अपने कर्तव्य का निर्वाहन करते हैं। इन सिपाहियों की एक बड़ी संख्या यूपी पुलिस के साथ सहयोगी फोर्स के रूप में कार्य करती है। लेकिन करीब पिछले दस वर्षों में इस विभाग में एक भी नई भर्ती नहीं हुई है, जबकि एक अनुमान के अनुसार, हर साल लगभग पाँच हजार होमगार्ड सिपाही रिटायर कर दिए जाते हैं। जिसके चलते अब होमगार्ड विभाग को इन स्वयंसेवकों की खासा कमी महसूस हो रही है। ऐसे में  उत्तर प्रदेश होमगार्ड विभाग 30,000 होमगार्ड सिपाहियों की भर्ती आयोजित किए जाने की तैयारी कर रहा है। जानकारी के मुताबिक इस कमी को पूरा करने के लिए होमगार्ड विभाग ने राज्य सरकार को भर्ती कराए जाने का प्रस्ताव भी भेज दिया है। प्रदेश सरकार की ओर से अनुमति मिलने के बाद इन पदों में जल्दी ही भर्ती आमंत्रित कर दी जाएगी। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार, जनवरी माह के अंत तक इन पदों पर भर्ती कराए जाने का आधिकारिक ऐलान किया जा सकता है। इस बारे में किसी भी तरह की अपडेटेड जानकारी के लिए अभ्यर्थियों को यूपी होमगार्ड विभाग की वेबसाइट पर विज़िट करते रहना चाहिए। साथ ही इस भर्ती के लिए होने वाली लिखित परीक्षा की पक्की तैयारी के लिए सफलता डॉट के द्वारा चलाए जा रहे FREE UP HomeGuard Course- Join Now  इस फ्री कोर्स को भी ज्वॉइन कर सकते हैं। 

जानिए क्या होता है होमगार्ड भर्ती का सिलेक्शन प्रॉसेस 

यूपीएचजी की ऑफिशियल वेबसाइट से मिली जानकारी के मुताबिक, जल्द ही आयोजित की जाने वाली होमगार्ड भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को चयन प्रक्रिया के इन स्टेप्स से होकर गुजरना होगा। जिसमें सबसे पहले अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा कराई जाएगी। एग्जाम में सफल अभ्यर्थी को शारीरिक मापदंड, शारीरक दक्षता परीक्षा, स्वास्थ्य  परीक्षण व प्रमाणपत्र सत्यापन प्रॉसेस से होकर गुजरना पड़ सकता है। हालांकि इस संबंध में और अधिक पुख्ता जानकारी के लिए अभ्यर्थियों को विभाग के आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किए जाने तक का इंतजार करना होगा। संभव है विभाग के जरिए इस प्रक्रिया में कोई बदलाव भी किए जा सकते हैं।  

किन बीमारियों की स्वास्थ्य परीक्षण की जाएगी जांच 

यूपी होमगार्ड विभाग की ओर से जल्द ही आयोजित की जाने वाली होमगार्ड भर्ती में जो अभ्यर्थी लिखित परीक्षा शारीरिक दक्षता परीक्षा को पार लेंगे। ऐसे सभी उम्मीदवारों की स्वास्थ्य परीक्षण की भी जांच कराई जाएगी। इस परीक्षण के दौरान अभ्यर्थियों की ऊंचाई, सीने की माप (केवल पुरुष उम्मीदवारों की), फ्लैट फुट, कलर  ब्लैंडनेस जैसी अन्य बीमारियों की जांच मुख्य चिकित्साधिकारी से कराया जा सकता है।   

कैसे करें सरकारी नौकरी के एग्जाम की पक्की तैयारी 

अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाए जा रहे कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस वक्त रेलवे की विभिन्न परीक्षाओं के साथ ही SSC, यूपी लेखपाल व अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की तुरंत कोर्स में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें। आप सफलता ऐप डाउनलोड कर भी सफलता से जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री मॉक-टेस्ट, ई-बुक्स, करेंट अफेयर्स का भी लाभ उठा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें