फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Home Guard Recruitment 2021: जल्द ही यूपी में हो सकती हैं 19 हजार होमगार्ड भर्ती, जानिए कितनी मिलेगी सैलरी

सार

अगर आप भी उत्तर प्रदेश में होमगार्ड जवान बन प्रशासनिक सेवाओं में अपनी भागीदारी निभाना चाहते हैं तो जल्द ही आपका यह इंतजार खत्म हो सकता है। क्योंकि अनुमान लगाया जा रहा है कि यूपी में 19 हजार होमगार्ड पदों पर भर्ती प्रक्रिया की शुरुआत जल्द से जल्द की जा सकती है। 
विज्ञापन
home guard - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों की तलाश अब जल्द ही खत्म होने वाली है। आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में लगभग 19 हजार होमगार्ड के पदों में जल्द ही भर्ती की शुरुआत की जा सकती है जिसमें किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से दसवीं पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकता है। हाल ही में एक समाचार पत्र में छपी रिपोर्ट के मुताबिक यूपी में जल्द ही होमगार्ड के 19,000 पदों को भरे जाने के लिए भर्ती प्रक्रिया की शुरुआत की जा सकती है। इसके लिए अगस्त/सितंबर माह तक आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन की शुरुआत भी की जा सकती है। इसलिए आज हम आपको इस आर्टिकल में होमगार्ड को मिलने वाली मासिक सैलरी के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी साझा करने जा रहे हैं। इसके अलावा अगर आप एक प्रतियोगी छात्र हैं तो अभी सफलता द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे फ्री कोर्स ज्वॉइन कर अपने किसी भी एग्जाम का कंप्लीट रिवीजन और पक्की तैयारी कर सकते हैं। 

एक होमगार्ड को कितनी मिलती है सैलरी 

उत्तर प्रदेश में योगी सरकार आने के बाद होमगार्ड जवान की सैलरी में 125 रूपये की बढ़ोत्तरी की गई है | इससे पहले एक होमगार्ड जवान को 375 रूपये प्रतिदिन भत्ते के तोर पर दिया जाता था जबकि अब नए नियमों के अनुसार यूपी में होमगार्ड जवान को कम से कम 15 हजार रूपये प्रतिमाह सैलरी के रूप में दिए जाने का ऐलान किया जा चुका है। 

प्रतियोगी परीक्षाओं की होगी अब पक्की तैयारी 

अगर आप NDA/NA, Airforce, SSC, Army, BSF, Navy, Railway, State Bank Clerk, IBPS Clerk जैसे किसी भी एग्जाम की पक्की तैयारी करना चाहते हैं तो अभी सफलता के जरिए चलाए जा रहे फ्री कोर्स का लाभ पाने के लिए अभ्यर्थी गूगल प्ले स्टोर पर जाकर Safalta-app डाउनलोड कर सकते हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें