फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Home Guard Recruitment 2021: उत्तर प्रदेश में होमगार्ड के पदों पर निकलनें वाली हैं भर्तियां, आवेदन करने के लिए इन डॉक्युमेंट्स की पड़ सकती है जरूरत

सार

उत्तर प्रदेश में जल्द ही होमगार्ड के 19000 पदों पर भर्तियां निकलने वाली हैं। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इनके लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द ही शुरू हो सकती है।
विज्ञापन
होमगार्ड - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों को जल्द ही खुशखबरी मिलने वाली है। दरअसल विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राज्य में जल्द ही होमगार्ड के 19,000 पदों पर भर्तियां निकलने वाली हैं। गौरतलब है कि राज्य के पुलिस विभाग में इस वक्त SI और ASI के हजारों पदों पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है और अब जल्द ही होमगार्ड के इन पदों पर भी बहाली प्रक्रिया शुरू की जाएगी। साथ ही अगर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं और बेहतर पढ़ाई के लिए क्लासेस खोज रहे हैं, तो आपको तुरंत सफलता के फ्री कोर्स से जुड़ जाना चाहिए। इन फ्री कोर्सेस में आपको एक्सपर्ट्स फैकल्टीज के मार्गदर्शन में पक्की और बेहतरीन तैयारी करवाई जाती है।

आवेदन करने के लिए इन डॉक्युमेंट्स को रखें तैयार :

होमगार्ड के 19,000 पदों पर भर्ती के लिए जल्द ही नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है। अभ्यर्थियों को आवेदन करते समय कोई दिक्कत ना हो, इसलिए जरूरी डॉक्युमेंट्स को पहले से अपने पास रखना चाहिए। आइये जानते हैं कि इस भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को किन डॉक्युमेंट्स की जरूरत पड़ सकती है।

दसवीं की मार्कशीट :

इस भर्ती में शामिल होने के लिए न्यूनतम योग्यता क्या होगी, इसकी जानकारी तो इसके लिए नोटिफिकेशन जारी होने के बाद ही सामने आ पाएगी। लेकिन पिछली होमगार्ड भर्तियों तथा अन्य राज्यों में होने वाली होमगार्ड भर्तियों के आधार पर यह कहा जा सकता है कि इस भर्ती में शामिल होने के लिए न्यूनतम योग्यता दसवीं पास होना हो सकता है। इसलिए अभ्यर्थियों को अपनी दसवीं की मार्कशीट को संभाल कर रखना चाहिए।

जाति प्रमाण पत्र :

इस भर्ती में आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों को आरक्षण का लाभ लेने के लिए जाती प्रमाण पत्र की आवश्यकता पड़ सकती है। इसलिए जिन अभ्यर्थियों को आरक्षण का लाभ लेना है, उन्हें अपना जाती प्रमाण पत्र तैयार रखना चाहिए। अभ्यर्थियों का जाती प्रमाण पत्र उचित विभागों द्वारा निर्गत होना चाहिए।

कैसे करें तैयारी :

अगर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, तो अपनी तैयारी को बेहतर बनाने के लिए आपको आज ही सफलता के फ्री कोर्स से जुड़ जाना चाहिए। सफलता द्वारा इस वक्त रेलवे ग्रुप D SSC GD, यूपी SI, SSC MTS सहित कई परीक्षाओं की तैयारी के लिए फ्री कोर्स चलाया जा रहा है। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप के जरिए भी जुड़ सकते हैं और फ्री मॉक-टेस्ट्स, ई-बुक्स जैसी अन्य कई सुविधाओं का भी लाभ उठा सकते हैं। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड करें सफलता ऐप और इन कोर्सेस को ज्वॉइन कर अपनी तैयारी को दे और भी मजबूती।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें