उत्तर प्रदेश में होमगार्ड सिपाही की भर्ती का काफी लंबे समय से इंतजार किया जा रहा है। हालांकि अभी तक इस भर्ती से जुड़ी कोई भी ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन अनुमान है कि इस भर्ती के लिए जल्द ही अधिसूचना जारी की जा सकती है। जानकारी के मुताबिक, यूपी होमगार्ड विभाग में हजारों की संख्या में पद खाली चल रहे हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि राज्य सरकार की हरी झंडी मिलते ही इन पदों पर नियुक्ति के लिए भर्ती प्रक्रिया की शुरुआत कर दी जाएगी। बता दें कि प्रदेश के होमगार्ड विभाग में कुल स्वीकृत पदों की संख्या करीबन 1,18,348 है। लेकिन वर्तमान में तकरीबन 86,000 पदों पर ही होमगार्ड कर्मचारी अपनी सेवाएं दे रहे हैं। ऐसे में वर्तमान में लगभग 30,000 पद अभी भी रिक्त पड़े हुए हैं, जिन्हें जल्द ही भरे जाने की प्रक्रिया शुरु की जा सकती है। कई मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इसके लिए आधिकारिक अधिसूचना अक्टूबर महीने में जारी कर आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत की जा सकती है। इसलिए उम्मीदवारों को चाहिए कि वे भर्ती सम्बन्धी अपडेट के लिए यूपी होमगार्ड विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहें। इसके अलावा अगर अभ्यर्थी होमगार्ड परीक्षा या यूपी पुलिस एग्जाम समेत किसी भी अन्य प्रतियोगी परीक्षा की पक्की तैयारी करना चाहते हैं तो सफलता डॉट कॉम के द्वारा चलाए जा रहे FREE UP HomeGuard Course की मदद ले सकते हैं और अपने एग्जाम की पक्की तैयारी व पूरे कोर्स का कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं।
करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी
सरकरी नौकरी की मजबूत तैयारी करने के लिए प्रतियोगी अभ्यर्थियों के पास बेहद ही शानदार मौका है। बता दें कि सफलता डॉट कॉम द्वारा इन दिनों कई प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे NDA/NA, Airforce, SSC, Army, BSF, Navy, Railway, State Bank Clerk, IBPS Clerk आदि की पक्की तैयारी कराने के लिए फ्री कोर्सेस उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इन फ्री कोर्सेस से जुडने के लिए अभ्यर्थी गूगल प्ले स्टोर पर जाकर
सफलता ऐप डाउनलोड कर सकते हैं।