फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Home Guard Recruitment 2021: यूपी में होने वाली होमगार्ड भर्ती में ऐसे अभ्यर्थियों को मिलेगी वरीयता

सार

UP Home Guard Recruitment 2021: यूपी होमगार्ड सिपाही भर्ती के लिए जल्द ही आधिकारिक एलान किए जाने की संभावनाएं जताई जा रही हैं। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि जल्द ही इस भर्ती प्रक्रिया की शुरुआत की जा सकती है। 
विज्ञापन
Up Home Guard Recruitment - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में होमगार्ड सिपाही भर्ती का लोग लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट में भी जल्द ही यूपी में 30 हजार के करीब यूपी होमगार्ड सिपाही पदों पर भर्ती आयोजित होने की खबरें सामने आ रही हैं। ऐसे में इस भर्ती का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों को आज इस आर्टिकल में बताए जाने वाले वरीयता नियमों को ध्यान से समझ लेना चाहिए ताकि आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत होने से पहले आरक्षण/वरीयता/छूट मिलने वाले सभी मानकों को अभ्यर्थी जान लें और भर्ती में मिलने वाली वरीयता और छूट का फायदा उठा सकें। हालांकि अभी तक इस भर्ती के संबंध में यूपी होमगार्ड विभाग या प्रदेश सरकार की ओर से कोई आधिकारिक एलान नहीं किया गया है। इसलिए इस भर्ती से जुड़ी सभी तरह की अपडेटेड जानकारी पाने के लिए प्रतियोगी अभ्यर्थियों को होमगार्ड विभाग उत्तर प्रदेश की ऑफिशियल वेबसाइट पर विज़िट करते रहना चाहिए। इसके अलावा अगर आप यूपी में होने वाली लेखपाल भर्ती की घर बैठे तैयारी करना चाहते हैं तो सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाए जा रहे  FREE UP Home Guard Course  की मदद ले सकते हैं।

जानिए हो सकते हैं वरीयता के नियम 

  • वे होमगार्ड सिपाही जो संविदा के आधार पर कार्यरत हैं उन्हें इस भर्ती में वरीयता प्रदान की जा सकती है। 
  • साथ ही ऐसे आवेदनकर्ताओं को भी भर्ती में वरीयता या छूट दी जा सकती है जो कंप्यूटर संबंधी या तकनीकी ज्ञान रखते होंगे।   
  • इसके अतिरिक्त यूपी होमगार्ड सिपाही भर्ती में आवेदन करने वाले ऐसे उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी जिनके पास किसी भी ग्रेड में एनसीसी सर्टिफिकेट होगा।
हालांकि उपयुक्त नियमों की जानकारी विभिन्न मीडिया रिपोर्ट के आधार पर दी गई है लेकिन जल्द ही होमगार्ड भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किए जाने के बाद इन्हें स्पष्ट कर दिया जाएगा। 

फ्री में करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी 

विज्ञापन

अगर आप NDA/NA, Airforce, SSC, Army, BSF, Navy, Railway, State Bank Clerk, IBPS Clerk जैसे किसी भी एग्जाम की पक्की तैयारी करना चाहते हैं तो अभी सफलता के जरिए चलाए जा रहे फ्री कोर्स का लाभ पाने के लिए अभ्यर्थी गूगल प्ले स्टोर पर जाकर सफलता एप डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें